
National Herald Case : नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा राहुल गांधी, सोनिया गांधी एवं अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ PMLA एक्ट के तहत चार्जशीट दाखिल किए जाने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) रायपुर ग्रामीण द्वारा आक्रोश प्रदर्शन किया गया।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में शांति वार्ता के लिए नक्सलियों ने फिर रखी शर्त, जानिए सरकार से क्या चाहते हैं नक्सली ?
जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष फनेन्द्र भूषण वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आरंग स्थित राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय का घेराव करते हुए राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की।
जिला अध्यक्ष फनेन्द्र वर्मा ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में एक के बाद एक घोटाले हुए, जिनमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी की संलिप्तता स्पष्ट रूप से सामने आ चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब भ्रष्टाचार की प्रतीक बन चुकी है, जिसे देश की जनता बार-बार नकार चुकी है।
इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू, गोपाल वर्मा, राजा तम्बोली, दिनेश चंद्राकर, सुनील नेभवानी, राकेश सोनकर, ज्ञान प्रकाश चंद्राकर, मुकुंद मेश्राम, गौरव शर्मा, गजेंद्र यादव, वेद प्रकाश देवांगन, महेश यदु, मुकेश वर्मा, दिलराज छाबड़ा, गोयल भट्ट, कान्हा गोस्वामी, लौटन गिलहरे सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं सैकड़ों भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। (National Herald Case)
जनपद अध्यक्ष मुरली साहू, उपाध्यक्ष रिंकू चंद्राकर, लुकेश साहू, पिंटू साहू, हरिशंकर वर्मा, चंद्रकांत वर्मा, विनोद साहू, खुलेश साहू, यशपाल लोधी, प्रफुल साहू और सागर साहू ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर कांग्रेस के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। (National Herald Case)