Trending

BJYM Ka Halla Bol: सरकार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा का राजधानी रायपुर में हल्ला बोल

Chhattisgarh BJYM Ka Halla Bol: छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी और बढ़ते अपराधों के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में भाजपा ने आज बुधवार को प्रदेश की राजधानी रायपुर में हल्ला बोल (BJYM Ka Halla Bol) दिया है। प्रदेश के सभी जिलों से हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता रास्ते के बैरिकेड्स तोड़, पुलिस वालों से जूझते हुए मुख्यमंत्री निवास के करीब पहुंच गए हैं।

BJYM Ka Halla Bol: सरकार के खिलाफ राजधानी रायपुर में हल्ला बोल

रायपुर में हो रहे भाजपा प्रदर्शन के बीच भाजयुमो कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हुई। जगह-जगह लगाए गए बैरिकेडिंग की वजह से कार्यकर्ता आगे नहीं बढ़ पाने की वजह से कार्यकर्ता उग्र हो गए। महिला थाना के पास लगाए बैरिकेडिंग को कार्यकर्ताओं ने तोड़ दिया और ओसीएम चौक की ओर बढ़ गए हैं।

यह भी पढ़ें : Anna Mani: जानिए कौन हैं अन्ना मणि, जिन्होंने शुरू किया भारतीय मौसम का पूर्वानुमान

कार्यकर्ताओं ने OCM चौक और कालीबाड़ी चौक सहित कई पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ दिया है। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच कई जगह झड़प हुई। अकलतरा से विधायक सौरभ सिंह मुख्यमंत्री निवास के सामने पहुंच गए थे। उनके साथ अनुराग सिंहदेव भी थे, जहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

इससे पहले नगर निगम मुख्‍यालय के सामने आयोजित सभा में प्रदर्शन में शामिल होने भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्‍वरी, पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह, प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित भाजपा के दिग्‍गज नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं प्रदेशभर से आए भाजयुमो के कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई है। प्रदर्शन को देखते हुए रायपुर में सुरक्षा व्‍यवस्‍था बढ़ा दी गई है। सीएम हाउस की ओर जाने वाले सभी रास्‍तों को बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया है। जबकि घड़ी चौक के पास कंटेनर रखकर सड़क बंद किया गया है।

एक बात यह भी नजर आई, ऐसा पहली बार है कि भीड़ सीएम हाउस के इतने करीब पहुंच गई है। इससे पहले नगर निगम के पास हुई सभा में मंच से BJYM अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि दिसंबर तक सभी सरकारी वेकैंसी को भरा जाए। साथ ही अनियमित कर्मचारियों को नियमित करें। इसके लिए भूपेश सरकार को 3 माह का अल्टीमेटम देते हैं। इसके बाद फिर से आंदोलन होगा।

सांसद तेजस्वी सूर्या के साथ ही मंच पर प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या सहित अन्य नेता मौजूद रहे। सांसद तेजस्वी के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाए गए। विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर नारेबाजी की।

BJYM Ka Halla Bol: सरकार के खिलाफ राजधानी रायपुर में हल्ला बोल

इस दौरान रायपुर के नेता काले गुब्बारे हाथ लेकर सड़क पर चलते नजर आए। नेताओं ने नारा लगाया रोजगार तो देना होगा, देना होगा। कुछ देर बाद वहां सभा होगी और फिर मुख्यमंत्री निवास की ओर कार्यकर्ता कूच करेंगे। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या भी पार्टी अध्यक्ष अरुण साव से मुलाकात के बाद मंच पर पहुंच गए हैं।

BJYM Ka Halla Bol: सरकार के खिलाफ राजधानी रायपुर में हल्ला बोल

अटल नगर नवा रायपुर स्थित अंतर्राष्ट्रीय विवेकानंद एयरपोर्ट पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने मीडिया से चर्चा में कहा कि छत्तीसगढ़ में हर विभाग में माफिया राज है। प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं। युवाओं को बेरोजगारी का संकट सता रहा है और इस वजह से भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं के अधिकारों की आवाज बुलंद करने आज सड़कों पर उतरेगा। इसके बाद सांसद तेजस्वी सूर्या माना स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पहुंचे और नेताजी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर जय हिंद का नारा लगाया।

Related Articles

Back to top button