Congress Youtube Channel Deleted: कांग्रेस पार्टी का यूट्यूब चैनल डिलीट, तकनीकी गड़बड़ी या साजिश ?

Congress Youtube Channel Deleted: देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी का यूट्यूब चैनल डिलीट हो गया है। पार्टी ने ट्विटर के जरिए इस बात की जानकारी दी है। कांग्रेस ने यूट्यूब और गूगल दोनों से संपर्क साधा है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने अपने चैनल को फिर रीस्टोर करने की मांग की है। कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हमारा यूट्यूब चैनल इंडियन नेशनल कांग्रेस डिलीट हो गया है। हम इसे रीस्टोर करने की कोशिश कर रहे हैं। यूट्यूब-गूगल की टीम से बातचीत जारी है। जांच की जा रही है कि ये कैसे हुआ। कांग्रेस का कहना है कि वे ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ऐसा किसी तकनीकी गड़बड़ी के चलते हुआ है या इसके पीछे कोई छेड़छाड़ है।

यह भी पढ़ें:- BJYM Ka Halla Bol: सरकार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा का राजधानी रायपुर में हल्ला बोल

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भारत की एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी हैं। जो भारतीय स्वतन्त्रता आंदोलन में अग्रणी थी। इसकी स्थापना 28 दिसंबर 1885 को 72 व्यक्तियों द्वारा हुई। इसकी स्थापना में AO ह्यूम जो एक सेवानिवृत्त ब्रिटिश अधिकारी, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा ने अहम भूमिका निभाई थी। भारत की आजादी तक कांग्रेस सबसे बड़ी और प्रमुख भारतीय जन संस्था मानी जाती थी, जिसका स्वतंत्रता आंदोलन में केंद्रीय और निर्णायक प्रभाव था। बता दें कि साल 1947 में जब से भारत आजाद हुआ हैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने लगातार स्वयं के विभाजनों को और अपने से टूटे दलों को देखा हैं। कुछ टूटे संगठनों के स्वतंत्र पार्टियों के रूप में अच्छे आसार हैं। कुछ मृत बन गए हैं। जबकि कुछ दूसरों का मूल पार्टी या अन्य राजनीतिक पार्टियों के साथ विलय हो गया हैं। (Congress Youtube Channel Deleted)

साल 2024 की तैयारी में जुटी कांग्रेस पार्टी

वहीं देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी ने शायद अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है। धीरे धीरे ही सही लेकिन पिछले कुछ महीनों से पार्टी की गतिविधियों से लग रहा है कि अब कांग्रेस वनवास खत्म करने की फिराक में है। मोदी सरकार की दोनों पारियों के अब तक के आठ साल कांग्रेस ने ऐसे गुजारे हैं, जिससे यह एहसास हो गया था कि अब कांग्रेस की राजनीति करने की इच्छा शक्ति ही खत्म हो चुकी है। पिछले दिनों राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने जिस प्रकार दिल्ली में महंगाई और बेरोज़गारी पर हल्ला बोला था उससे एक आशा जगी कि देश में सरकार को जगाने के लिए विपक्ष कहीं ना कहीं अभी मौजूद है। खासतौर से प्रियंका ने जिस साहस के साथ सरकारी दबाव का सामना किया उसकी चर्चा जनता में अवश्य हुई थी। राहुल ने भी आवाज बुलंद की थी। (Congress Youtube Channel Deleted)

Related Articles

Back to top button