Chhattisgarh : जमीन विवाद में खूनी संघर्ष : लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला, कई घायल-चार आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes News : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बगीचा थाना क्षेत्र के भट्ठी कोना गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विवाद सरकारी भूमि खसरा नंबर 221/1 को लेकर चल रहा था।

ऐसे भड़की हिंसा

जानकारी के अनुसार, 30 नवंबर 2025 की सुबह करीब 10 बजे प्रार्थी सज्जन राम नगेसिया (58) अपने परिवार के साथ अपनी कब्जे वाली भूमि (खसरा 221/3) पर घेरा लगाने और जुताई करने पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी देवनंदन यादव अपने परिजनों के साथ लाठी-डंडे, पत्थर और कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचे और लगी हुई बाड़ को उखाड़ने लगे। (Chhattisgarh Crimes News)

यह भी पढ़े :- तलाक मामला: सबूतों के बिना क्रूरता साबित नहीं- हाईकोर्ट ने पति की अपील खारिज की

विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपी पक्ष ने प्रार्थी परिवार पर हमला कर दिया। बताया गया कि राजेश यादव ने कुल्हाड़ी से प्रार्थी के बेटे के सिर पर हमला किया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। झगड़े में सज्जन राम, उनकी बेटी सहित कई परिजन घायल हो गए।

प्रशासन और पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम बगीचा और एसडीओपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। (Chhattisgarh Crimes News)

घायलों को शासकीय अस्पताल बगीचा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

चार आरोपी जेल भेजे गए

पुलिस ने आरोपी

  • देवनंदन यादव (68)
  • केशव प्रसाद यादव (66)
  • राजेश यादव (36)
  • रामस्नेही यादव (36)

को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिए हैं।

एसएसपी का बयान

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं और हिंसा से दूर रहें।

Back to top button
error: Content is protected !!