मुंबई में भीषण नाव हादसा, बोट के डूबने से नौसेना के 3 कर्मियों समेत 13 लोगों की मौत

Boat Accident in Mumbai: महाराष्ट्र के मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही बोट बीच समुद्र में डूब गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक 80 लोगों की क्षमता वाली बोट में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। फिलहाल 101 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। हादसा उरण के पास हुआ। बताया जा रहा है कि अरब सागर में बुचर द्वीप के पास नौसेना की गश्ती स्पीड बोट ने नाव को टक्कर मार दी, जिसकी वजह से नाव में पानी भर गया और वो डूब गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें:- Cancer Vaccine : रूस ने बनाई कैंसर की वैक्सीन, कहा- ये गेम चेंजर है , फ्री में लगाएंगे

उन्होंने कहा कि मरने वाले 13 लोगों में से 10 आम लोग हैं। जबकि 3 नेवी के कर्मचारी हैं। रेस्क्यू किए गए लोगों को 6 अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर है। राज्य सरकार सभी मृतकों के परिजन को 5 लाख रुपए की सहायता राशि देगी। पुलिस और नेवी मिलकर हादसे की जांच करेगी। यात्री जहाज का नाम नीलकमल है। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि मुंबई में एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है, जिस स्थान से नाव निकली थी, गेटवे ऑफ इंडिया वह मेरे विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। ऐसे हादसे फिर से न हो इसके लिए गहन जांच करके एक उपाय योजना तैयार करने की जरूरत है। (Boat Accident in Mumbai)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुंबई नाव हादसे को लेकर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मुंबई हार्बर के पास एक यात्री नौका और भारतीय नौसेना की एक क्राफ्ट बोट के बीच हुई दुर्घटना के बारे में जानकर मैं स्तब्ध और दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई है। मैं बचाव और राहत कार्यों की जल्द सफलता और बचे हुए लोगों के स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। सेना ने बताया कि नौसेना का जहाज इंजन ट्रायल पर था। कैप्टन उस पर से नियंत्रण खो बैठा और जहाज नीलकमल बोट से टकरा गया। चार नेवी हेलीकॉप्टर, 11 नेवी जहाज, एक कोस्ट गार्ड बोट और तीन समुद्री पुलिस बोट रेस्क्यू में जुटे। नेवी और सिविल जहाजों ने 99 लोगों का रेस्क्यू करके अस्पतालों में पहुंचाया। हादसे में 13 लोगों की जान गई है। इनमें एक नेवी कर्मी और दो ऑरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर के लोग शामिल हैं। (Boat Accident in Mumbai)

Back to top button
error: Content is protected !!