Google Analytics —— Meta Pixel

पूर्व जनरल सुलेमानी के मकबरे के पास 2 धमाके, 103 लोगों की हुई मौत

Bomb Blasts in Iran: ईरान के केरमन शहर में एक के बाद एक दो धमाके हुए, जिसमें 103 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 141 लोग घायल हुए हैं। ये धमाके रिवोल्यूशनरी गार्ड्स यानी ईरान की सेना के पूर्व जनरल कासिम सुलेमानी के मकबरे पर हुए। पुलिस ने कहा कि यह फिदायीन हमला था। इसकी जांच की जा रही है। बता दें कि बुधवार को कासिम सुलेमानी की मौत की चौथी बरसी थी। सुलेमानी को 2020 में अमेरिका और इजराइल ने बगदाद में एक मिसाइल अटैक में मार गिराया था। केरमन के लोकल मीडिया ने अल अरबिया टीवी को बताया कि बुधवार को पहला धमाका एक सूटकेस में रखे गए बम से हुआ।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में मल्लखंभ खिलाड़ियों का सम्मान, CM साय ने कहा – आपके प्रदर्शन ने देश-दुनिया में छत्तीसगढ़ का नाम किया रोशन

इसे रिमोट से ब्लास्ट किया गया। दूसरा धमाके के बारे में तस्वीर साफ नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक जब सिक्योरिटी फोर्स मौके पर पहुंचने लगी तो भीड़ में यह धमाका हुआ। यह फिदायीन हमला भी हो सकता है और रिमोट से किया गया दूसरा ब्लास्ट भी। दोनों धमाकों के बीच 10 सेकंड का अंतर था। पहला धमाका सुलेमानी के मकबरे से 700 मीटर दूर हुआ। जबकि दूसरा धमाका सिक्योरिटी चेक पोस्ट के करीब हुआ। बता दें कि 3 जनवरी 2020 को सुलेमानी सीरिया विजिट पर गए थे। वहां से चुपचाप इराक की राजधानी बगदाद पहुंच गए। (Bomb Blasts in Iran)

अमेरिकी और इजराइली इंटेलिजेंस एजेंसीज को इसकी जानकारी मिल गई। उनके समर्थक शिया संगठन के अफसर उन्हें विमान के पास ही लेने पहुंच गए थे। एक कार में जनरल कासिम और दूसरी में शिया सेना के प्रमुख मुहंदिस थे। जैसे ही दोनों की कार एयरपोर्ट से बाहर निकली, वैसे ही रात के अंधेरे में अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन ने उस पर मिसाइल दाग दी। कहा जाता है कि तब के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर CIA ने इस मिशन को अंजाम दिया था। वहीं 2019 में जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान को न्यूक्लियर ट्रीटी तोड़ने पर तबाही की धमकी दी थी तो जनरल कासिम ने कहा था कि जंग ट्रम्प ने शुरू की है। इसे खत्म हम करेंगे। (Bomb Blasts in Iran)

अमेरिका के 80 सैनिकों को मारने का दावा 

ईरान का दावा है कि इजराइली खुफिया एजेंसी मोसाद ने अमेरिका को सुलेमानी की विजिट की पुख्ता जानकारी दी थी और वो भी इस ऑपरेशन में बराबर की हिस्सेदार थी। सुलेमानी की मौत के बाद ईरान ने भी बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर 7-8 जनवरी 2020 को हमले किए थे। ईरान के सुप्रीम लीडर अली हसन खामेनेई ने भी सुलेमानी के मारे जाने के बाद से पश्चिम एशिया से सभी अमेरिकी सैनिकों को खदेड़ने की धमकी दी थी। 7 जनवरी 2020 को ईरान ने इराक में स्थित दो अमेरिकी सैन्य बेसों पर 22 मिसाइल दागी थी। ईरान ने दावा किया था कि इस हमले में अमेरिका के 80 सैनिक मारे गए थे। (Bomb Blasts in Iran)

Back to top button
error: Content is protected !!