पबजी की लत में वारदात, बेटे ने तवा मारकर की माता-पिता की हत्या

Murder in Jhansi: ऑनलाइन गेम और पबजी की लत से लोग अब अपराधिक घटनाओं को भी अंजाम देने लगे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के झांसी का है, जहां पबजी एडिक्ट युवक ने तवा मारकर अपने मां-बाप की हत्या कर दी है। इसके बाद वह नहाया। कपड़े बदले और कमरे में जाकर आराम से बैठ गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान आरोपी बेटा चारपाई पर बैठा मिला। पुलिस को देखकर आरोपी हंसने लगा।

यह भी पढ़ें:- To Import Laptops-Computer : सरकार ने लैपटॉप कंपनियों को दी राहत, आयात करने लाइसेंस लेना होगा

जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर ने पूछा तो पहले कुछ नहीं बोला। फिर बोला- हां, मैंने ही मारा है। आरोपी का नाम अंकित है, जो 26 साल का है। बहन नीलम ने बताया कि भाई पबजी का एडिक्ट था। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। पिता उसको गेम नहीं खेलने देते थे। इसको लेकर अक्सर लड़ता था। शक है कि इसी विवाद में उसने हत्या कर दी। मामला नवाबाद थाना क्षेत्र के पिछौर का है, जहां लक्ष्मी प्रसाद (उम्र 58 साल), पत्नी विमला (उम्र 55 साल) के साथ रहते थे। वह पलरा के सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल थे। (Murder in Jhansi)

बेटा अंकित उनके साथ रहता था। जबकि तीन बेटियों में बड़ी बेटी नीलम और सुंदरी की शादी हो चुकी थी। नीलम का ससुराल पड़ोस की कॉलोनी में है। छोटी बेटी शिवानी उरई में रहकर पढ़ाई कर रही है। अंकित घर पर ही मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था। बहन नीलम ने बताया कि वो मोबाइल पर गेम बहुत ज्यादा खेल रहा था। छह महीने से तो कमरे से ही नहीं निकला था। इसी में वह डिस्टर्ब हो गया था। उसका व्यवहार भी बदल गया था। मम्मी-पापा से मारपीट भी करता था। उससे सभी परेशान थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। (Murder in Jhansi)

Related Articles

Back to top button