Baba Siddique Murder : कोर्ट में हुई दोनों आरोपियों की पेशी, एक ने खुद को बताया नाबालिग, चौथे आरोपी की भी हुई पहचान
Baba Siddique Murder : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच तेजी से जांच कर रही है. इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. दोनों संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच ने उन्हें कोर्ट में पेश किया. पुलिस ने आरोपियों की 14 दिन की रिमांड मांगी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया. कोर्ट ने दोनों आरोपियों में से एक को हरियाणा के कैथल का रहने वाला गुरमेल सिंह (23) को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : नाबालिग के जेब में ब्लास्ट हुआ मोबाइल, बेहोश होकर गिरा, अस्पताल में भर्ती
वहीं आरोपी धर्मराज राजेश कश्यप ने खुद को नाबालिग बताया। उसने दावा किया कि उसकी उम्र सिर्फ 17 साल है। धर्मराज के इस दावे के बाद अभियोजन पक्ष ने आरोपी का बोन ऑसिफिकेशन टेस्ट कराने की मांग की है, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। वहीं, दूसरे आरोपी गुरमेल बलजीत सिंह को कोर्ट ने सात दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। धर्मराज के बोन ऑसिफिकेशन टेस्ट के रिजल्ट आने के बाद कोर्ट उसकी कस्टडी पर फैसला सुनाएगा।
बाबा सिद्दीकी के वकील ने कोर्ट में क्या कहा?
धर्मराज के नाबालिग होने के दावे का बाबा सिद्दीकी की ओर से पेश वकील ने खंडन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दोनों आरोपियों का आधार कार्ड बरामद किया है, जिसमें गुरमेल की उम्र 23 साल और कश्यप की उम्र 21 साल है। अभियोजन पक्ष ने कहा कि अगर बचाव पक्ष के वकील को कोई समस्या नहीं है तो धर्मराज का बोन ऑसिफिकेशन टेस्ट कराया जा सकता है।
बचाव पक्ष बोन ऑसिफिकेशन टेस्ट कराने के लिए तैयार
मजिस्ट्रेट ने दोनों आरोपियों का प्रतिनिधित्व करने वाले सिद्धार्थ अग्रवाल से कश्यप के नाबालिग होने के दावे के पक्ष में सबूत मांगे। इसपर अग्रवाल ने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र नहीं है लेकिन वे बोन ऑसिफिकेशन टेस्ट के लिए तैयार हैं।
आरोपी शिवानंद की तलाश जारी
पुलिस को आशंका है कि तीसरा आरोपी शिवानंद राज्य से बाहर भाग गया है. उनकी आखिरी लोकेशन पनवेल में मिली थी. वह वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गयी है. आरोपी की तलाश में क्राइम ब्रांच की टीमें उज्जेन (मध्य प्रदेश), हरियाणा, यूपी, दिल्ली गई हैं. बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाने वाला तीसरा आरोपी शिवानंद गुरमेल कैथल जिले के नरड़ गांव का रहने वाला है. साल 2019 में एक युवक की हत्या के मामले में वह कुछ दिनों तक जिला जेल में रहा था. जमानत मिलने के बाद वह मुंबई आ गया।
बता दें कि बाबा सिद्दीकी की हत्या (Baba Siddique Murder) मामले में चार आरोपियों की पहचान हुई है. पुलिस गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. वहीं, शिवा कुमार और मोहम्मद जशीन अख्तर नाम के दो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं. मुंबई पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए करीब 10 टीमें गठित की हैं. बताया जा रहा है कि, जशीन अख्तर बाकी तीनों आरोपियों को शूटिंग का डायरेक्शन दे रहा था। (Baba Siddique Murder)



