Chhattisgarh : नाबालिग के जेब में ब्लास्ट हुआ मोबाइल, बेहोश होकर गिरा, अस्पताल में भर्ती
Mobile Blast News : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक 15 वर्षीय नाबालिग के जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक ब्लास्ट (Mobile Blast News) हो गया, जिससे वह बेहोश हो गया। नाबालिग को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
घटना (Mobile Blast News) की जानकारी के अनुसार, रायगढ़ में दशहरे के बाद दुर्गा विसर्जन की झांकी के लिए ओडिशा से बाजे वाली टीम बुलाई गई थी। उसी टीम के एक सदस्य उमाकांत सोना का नाबालिग भांजा अपनी जेब में एमआई कंपनी का मोबाइल फोन लेकर घूम रहा था। सुबह अचानक उसकी जेब से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते मोबाइल में विस्फोट हो गया। विस्फोट के कारण नाबालिग का पैंट जल गया और उसके हाथ की उंगली में चोट आई। धुएं के कारण वह बेहोश हो गया, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

नाबालिग के मामा उमाकांत सोना ने बताया कि वे ओडिशा से प्रोग्राम के लिए रायगढ़ आए थे, और उनका भांजा भी उनके साथ घूमने के लिए आया था। अचानक मोबाइल गर्म होकर फट गया, जिससे वह बेहोश हो गया।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh: फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बन मेडिकल दुकानों पर चेकिंग और अवैध वसूली करने वाले 5 शातिर गिरफ्तार
फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में नाबालिग का इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। मोबाइल ब्लास्ट की इस घटना से क्षेत्र में लोगों के बीच चिंता का माहौल है।



