ब्राजीलियन मॉडल ने राहुल गांधी के दावे पर दी सफाई, कहा- मैं कभी नहीं गई भारत, मेरी फोटो का किया गया गलत इस्तेमाल

Brazilian Model on Rahul: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद एक ब्राजीलियन मॉडल का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी हुए। इस दौरान उन्होंने एक महिला की फोटो दिखाते हुए सवाल उठाया कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजीलियन मॉडल का क्या काम है, जिसे लेकर महिला ने सफाई दी है।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 37 CGPSC अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर हटी रोक, सरकार की याचिका खारिज
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल हुए वीडियो में महिला पुर्तगाली भाषा में कहा कि दोस्तों मैं आपको एक जोक सुनाती हूं। यह बहुत ही भयानक है। भारत में वोट देने के लिए मेरी तस्वीर का इस्तेमाल हो रहा है। मुझे भारतीय बताकर आपस में लड़ रहे हैं। देखो, क्या पागलपन है। मैं तो कभी भारत भी नहीं गई। मॉडल ने स्पष्ट किया कि यह तस्वीर उनके मॉडलिंग करियर की शुरुआत की है और तब वे 18-20 साल की थी। उन्होंने कहा कि यह फोटो एक स्टॉक इमेज प्लेटफॉर्म से खरीदी गई थी और उनकी अनुमति के बिना इस्तेमाल की गई। (Brazilian Model on Rahul)
फोटोग्राफर ने किया खुलासा
उन्होंने आगे कहा कि मैं भारत की राजनीति से बिल्कुल भी जुड़ी नहीं हूं। लोग मुझे भारतीय बता कर भ्रमित कर रहे हैं। मैं एक ब्राजीलियन डिजिटल इन्फ्लुएंसर और हेयर ड्रेसर हूं और मुझे भारतीय लोग बहुत पसंद हैं। फोटो खींचने वाले फोटोग्राफर मैथ्युस फेरेरो ने बताया कि राहुल गांधी के दावे के बाद लाखों सोशल मीडिया यूजर्स उनके अकाउंट्स खोजने लगे। इसके चलते उन्हें अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करना पड़ा। फोटोग्राफर ने कहा कि लोगों ने मेरी सारी प्रोफाइल्स देख ली और भ्रमित हो गए कि यह मॉडल भारतीय है। यह तस्वीर फ्री स्टॉक प्लेटफॉर्म से डाउनलोड की गई थी, जिसे गलत समझा गया।
राहुल गांधी ने लगाए ये आरोप
राहुल गांधी ने दावा किया कि हरियाणा में 10 बूथों पर इस मॉडल के नाम से 22 वोट डाले गए। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में भी यही ऑपरेशन सरकार चोरी चल रहा है और मंच पर बुलाए गए पांच बिहार के वोटरों ने बताया कि उनके नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। राहुल ने कहा कि हरियाणा में 3.5 लाख वोटर का नाम लिस्ट से काट दिया गया था। बिहार में भी यही प्रक्रिया दोहराई जा रही है। चुनाव से पहले वोटर लिस्ट दी जाती है, ताकि लोकतंत्र को कमजोर किया जा सके। (Brazilian Model on Rahul)
मैं अब मॉडलिंग नहीं करती: लारिसा
वायरल वीडियो में मॉडल लारिसा ने कहा- मुझे हिंदी सीखनी होगी, फिलहाल मैं सिर्फ नमस्ते ही जानती हूं। भारत में मेरी लोकप्रियता बढ़ेगी, मैं फेमस हो जाऊंगी। क्या आपको लगता है कि मैं इंडियन जैसी दिखती हूं ? मुझे तो लगता है कि मैं मेक्सिकन जैसी दिखती हूं। मैं मॉडल भी नहीं हूं। मेरे साथ भारतीय मीडिया ने इंटरव्यू के लिए संपर्क किया, लेकिन मैं अब मॉडलिंग नहीं करती। राहुल गांधी ने जिस तस्वीर का उपयोग किया था, वह मैथ्युस फेरेरो ने स्टॉक फोटोग्राफी प्लेटफॉर्म Unsplash और Pexels पर फ्री डाउनलोड के लिए अपलोड की थी। यह तस्वीर पहली बार 2 मार्च 2017 को प्रकाशित हुई थी। (Brazilian Model on Rahul)



