छत्तीसगढ़ में कौशल विकास योजना के फ्रेंचाइजी के नाम पर महिला से एक करोड़ की ठगी, पढ़ें पूरी खबर

Fraud in Raigarh: रायगढ़ के जूटमिल थाना इलाके में एक महिला से एक करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक जूटमिल थाना इलाके के कबीर चौक की रहने वाली गर्वित राजपूत की मुलाकात बीते साल रायपुर में रहने वाले अपने परिचित से हुई थी, जिसने बताया कि हरियाणा स्थित गुड़गांव में संचालित एआईसीटीम कंपनी के संचालक पूरे भारत में कौशल विकास योजना के तहत केंद्र खोलने फ्रेंचाइजी बांट रहे हैं। इसे साथ ही उसने बाकायदा लाइसेंस भी दिखाया था।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच बढ़ी आग लगने की घटनाएं, भिलाई के लकड़ी फैक्ट्री में 40 लाख से ज्यादा का नुकसान

आरोपी ने पीड़िता को बताया कि कोरोना काल में नुकसान के दौरान सारे फ्रेंचाइजी मेंबर्स ने डिजिटल स्केल में खूब पैसा कमाया। साथ ही कहा कि कंपनी में निवेश करने पर चार गुना से ज्यादा मुनाफा मिल रहा है। इस पर महिला ने कौशल विकास योजना सेंटर का फ्रेंचाइजी खोलने पर सहमति जाता दी और एजेंट के लोकल लुभावन स्कीम पर भरोसा करते हुए कंपनी में निवेश किया। इसके लिए उसने 50-50 लाख के दो चेक जमा किया, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद रकम वापस नहीं मिला। इसके बाद कई दिनों तक महिला ने कंपनी के लोगों को लगातार फोन भी किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद महिला ने शहर के जूटमिल थाना में कंपनी और शातिर डायरेक्टर दीप सिहाग के खिलाफ 420 का केस दर्ज करवा दिया। फिलहाल जूटमिल पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही है। (Fraud in Raigarh)

पुलिस ने 13 शतिर ठगों को किया था गिरफ्तार

इससे पहले 12 अगस्त 2023 को राजधानी रायपुर में ठगी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की था। आरोपी लोगों को कई तरह से झांसा देकर ठगी का शिकार बनाते थे। किसी भी प्रकार का लाभ का ऑफर देकर आम व्यक्तियों के दस्तावेज हासिल कर लेते थे। इसके बाद बैंकों में खाता खोलकर फर्जी तरीके से करोड़ों रुपयों का लेन-देन करते थे। ऐसे ठगी के शिकार करने वाले 13 ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन ठगी और धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पढ़े-लिखे लोग ही इसके चक्कर में ज्यादा फंस रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। (Fraud in Raigarh)

Related Articles

Back to top button