CG Budget 2026 : 23 जनवरी से बजट सत्र: 24 को तीसरा बजट पेश करेंगे ओपी चौधरी
CG Budget 2026 : छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी 24 जनवरी को सदन में अपनी सरकार का तीसरा बजट पेश (CG Budget 2026) करेंगे। आगामी बजट सत्र को लेकर मंत्री ने कहा कि यह बजट नई थीम और नए विजन के साथ प्रस्तुत किया जाएगा।
यह भी पढ़े :- भारत Vs पाकिस्तान मुकाबले में हुई रिकॉर्ड्स की बरसात, ये रहे मुकाबले के टॉप और यादगार मोमेंट्स
मंत्री ने बताया कि बजट की रणनीति वर्ष 2047 तक “विकसित भारत” के लक्ष्य के अनुरूप तैयार की गई है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को ध्यान में रखते हुए यह बजट “विकसित छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट” की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने कहा कि 2047 के दीर्घकालीन (लॉन्ग टर्म) लक्ष्य के साथ-साथ अल्पकालीन (शॉर्ट टर्म) योजनाओं का स्पष्ट रोडमैप भी बजट में दिखाई देगा।
विपक्ष पर साधा निशाना
बजट को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि पूर्व में राजीव गांधी योजना के तहत राशि चार किस्तों में दी जाती थी, जबकि वर्तमान सरकार हर वर्ष उससे अधिक राशि दे रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पांच वर्षों में जितनी राशि नहीं दे पाई, उससे अधिक उनकी सरकार दे रही है।
मंत्री के अनुसार, हर साल लगभग 8,000 करोड़ रुपये महिलाओं के खातों में सीधे ट्रांसफर किए जा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहा है, जबकि सरकार विकास कार्यों पर केंद्रित है, जिसे विपक्ष स्वीकार नहीं कर पा रहा है। (CG Budget 2026)



