Bull rescue Dhamtari : 30 फीट गहरे नाले में फंसे नंदी को गौ सेवकों ने बचाया, तीन दिन से था फंसा

Bull rescue Dhamtari : छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक नंदी तीन दिनों तक 30 फीट गहरे बंद नाले में फंसा रहा। गनीमत रही कि समय रहते स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया और पार्षद को सूचना दी, जिसके बाद गौ सेवकों की टीम की मदद से नंदी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
यह भी पढ़ें :- Dhamtari child rescue : मंदिर के बाहर मिलीं दो मासूम बच्चियां, पिता ने छोड़ा, चाइल्डलाइन ने सुरक्षित किया
यह घटना जालमपुर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के बीच सिहावा रोड किनारे स्थित एक बंद नाले की है। इस नाले के ऊपर स्लैब डालकर उस पर दुकानें बना दी गई हैं। नंदी स्लैब के नीचे बनी खाली जगह से अंदर गया और गलती से करीब 30 फीट अंदर तक फंस गया। नाले का रास्ता संकरा और अंधेरा होने के कारण नंदी दिशा नहीं पहचान सका और वहीं फंसा रहा। (Bull rescue Dhamtari)
बचाव की सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद ने गौ सेवकों की टीम को मौके पर बुलाया। रात का समय होने के कारण टीम ने सबसे पहले रोशनी के लिए एलईडी लाइट की व्यवस्था की। गौ सेवा टीम के सदस्य मनीष फुटान ने बताया कि दुकानें होने के कारण स्लैब हटाना संभव नहीं था, इसलिए दो सदस्य घुटने भर पानी वाले संकरे नाले में उतरे और नंदी के पैरों और गर्दन में रस्सी बांधी। (Bull rescue Dhamtari)
नगर निगम की ओर से मौके पर जेसीबी मंगवाई गई और गौ सेवकों के मार्गदर्शन में संयम व सतर्कता के साथ नंदी को खींचकर बाहर निकाला गया। टीम की सूझबूझ, स्थानीय प्रशासन और नगर निगम के समन्वय से नंदी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और फिर उसे सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।
यह घटना एक मिसाल है कि समय पर मिली सूचना, सक्रिय जनप्रतिनिधि और समर्पित सेवाभावी नागरिक मिलकर कैसे एक बेजुबान जानवर की जान बचा सकते हैं। (Bull rescue Dhamtari)



