Parliament Winter Session : राज्यसभा में मिली नोटों की गड्डी, सदन में जमकर हंगामा, सभापति बोले- जांच हो
Parliament Winter Session : संसद के शीतकालीन सत्र को शुरू हुए आज 12 दिन हो गए। संसद के दोनों सदनों में पहले दिन से विपक्ष का हंगामा जारी है। सत्र के पहले सप्ताह सदन में कोई कामकाज नहीं हो सका। जिसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही ज्यादातर दिनों में स्थिगित ही रही।
यह भी पढ़े :- RBI Repo Rate: 11वीं बार भी नहीं घटा रेपो रेट, नहीं मिला सस्ते लोन का तोहफा, पढ़ें पूरी खबर
शुक्रवार को भी दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ. विपक्षी दल लगातार अडानी और संभल हिंसा को लेकर सरकार पर हमलावर बने हुए हैं। विपक्ष के हंगामे के चलते आज भी लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने की कुछ देर बाद ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।
वहीं राज्यसभा में कांग्रेस के बेंच पर नोटों की गड्डी मिलने को लेकर राज्यसभा में हंगामा शुरू हो गया है। सभापति जगदीप धनखड़ ने इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद अब इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। राज्यसभा की सीट संख्या 222 के नीचे 500 के नोटों की एक गड्डी मिली, जो वर्तमान में तेलंगाना से निर्वाचित कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को सौंपी गई है। सूत्रों के मुताबिक राज्यसभा में 50 हजार रुपये मिले हैं।
सिंघवी ने आरोपों से इनकार
सदन में सभापति धनखड़ के इस दावे पर कांग्रेस सांसदों ने विरोध जताया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जोर देकर कहा कि जांच से पहले नाम नहीं लिए जाने चाहिए। हालांकि, अभिषेक मनु सिंघवी ने आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा, “मैं जब भी राज्यसभा जाता हूं तो 500 रुपये का नोट लेकर जाता हूं. मैंने इस बारे में पहली बार सुना है। मैं कल दोपहर 12.57 बजे सदन पहुंचा और सदन 1 बजे उठा। फिर मैं अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के साथ 1.30 बजे तक कैंटीन में बैठा और संसद से चला गया। (Parliament Winter Session )
नड्डा ने खरगे पर निशाना साधा
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद जेपी नड्डा ने इसे लेकर कहा, “ये घटना बहुत गंभीर है. ये सदन की गरिमा पर चोट है. किसी मुद्दे पर गुस्सा दिखाना और किसी मुद्दे पर मिट्टी डालना ये ठीक नहीं है. मुझे भरोसा है कि इस मामले की जांच सही तरीके से होगी. पक्ष और विपक्ष दोनों के नेताओं को इसका विरोध करना चाहिए.” जेपी नड्डा ने इस मामले की जांच को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे पर सवाल उठाया. इस पर खरगे ने कहा कि हमने कभी भी ये नहीं कहा कि जांच नहीं होनी चाहिए। (Parliament Winter Session )



