Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में शिक्षक पति के स्कूल के सामने पत्नी और बेटी ने लगाई फांसी

Chhattisgarh के सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुन्नी के मिडिल स्कूल के पीछे मां व बेटी की फांसी पर लटकी लाश मिली है। मृतका का पति हाई स्कूल कुन्नी में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं।

यह भी पढ़े :- Parliament Winter Session : राज्यसभा में मिली नोटों की गड्डी, सदन में जमकर हंगामा, सभापति बोले- जांच हो

पति के स्कूल के सामने महिला द्वारा बेटी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। बहरहाल पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े :- RBI Repo Rate: 11वीं बार भी नहीं घटा रेपो रेट, नहीं मिला सस्ते लोन का तोहफा, पढ़ें पूरी खबर

मृतका के परिजन और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई जा रही है। कुन्नी के सकरिया रोड निवासी मीना गुप्ता पति संजय गुप्ता (35) व उसकी सात साल की बेटी आस्था गुप्ता की फांसी की फंदे पर लटकी लाश कुन्नी केमिडिल स्कूल कैम्पस के पीछे पलाश के पेड़ में लटकी मिली है। (Chhattisgarh)

यह भी पढ़े :- चित्रकूट सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, छत्तीसगढ़ में भी 5 लोगों की गई जान

मृतका का पति संजय गुप्ता हाई स्कूल कुन्नी में शिक्षक के पद पर पदस्थ है। महिला और उसके पति के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच मनमुटाव भी चल रहा था। (Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!