Google Analytics —— Meta Pixel

आज BJP कार्यालय में मंत्री दयालदास सुनेंगे लोगों की समस्या, जानिए किस दिन किसकी बारी

Cabinet ministes BJP Duty: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कहे अनुसार रायपुर के भाजपा कार्यालय में लोगों की समस्या सुनने की शुरुआत हो चुकी है। कल (13 फरवरी) महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही समाधान करने की कोशिश की। आज (14 फरवरी) खाद्य मंत्री दयालदास बघेल समस्या सुनेंगे। बता दें कि जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनने और उसके निराकरण के लिए साय सरकार के मंत्री और भाजपा प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें:- Farmers Protest 2.0 : किसान आंदोलन का दूसरा दिन, स्थिति तनावपूर्ण, आज फिर दिल्ली की तरफ कूच करेंगे किसान

मंत्री हफ्ते में 5 दिन प्रदेश पदाधिकारियों के साथ समस्याएं सुनेंगे। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहले ही दे दी थी। उन्होंने कहा था कि लोगों की समस्या सुनकर हल करने के लिए उनके विभाग से हर दिन अलग-अलग मंत्रियों को बैठाया जाएगा, जो दिन में करीब 3 घंटे उपस्थित होकर जनता की समस्याओं को सुनेंगे। मंत्री और पदाधिकारी दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक लोगों की समस्या सुनेंगे। इसके लिए 29 फरवरी तक टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। (Cabinet ministes BJP Duty)

BJP ने जारी किया पूरा शेड्यूल

  • 13 फरवरी को बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने लोगों की समस्याएं सुनी।
  • 14 फरवरी को खाद्य मंत्री दयालदास बघेल समस्या सुनेंगे।
  • 15 फरवरी को खेल मंत्री टंकराम वर्मा समस्याओं का समाधान करेंगे।
  • 16 फरवरी को शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल समस्या सुनेंगे। 
  • 19 फरवरी को कृषि मंत्री रामविचार नेताम लोगों की समस्या सुनेंगे।
  • 20 फरवरी को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल परेशानी सुनेंगे।
  • 21 फरवरी को वन मंत्री केदार कश्यप लोगों की समस्या सुनेंगे।
  • 22 फरवरी को डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा समस्याओं का हल निकालेंगे।
  • 23 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी लोगों की समस्या सुनेंगे।
  • 26 फरवरी को डिप्टी CM और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव समस्या सुनेंगे।
  • 27 फरवरी को श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन लोगों की समस्या सुनेंगे।
  • 28 फरवरी को बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े फिर समस्याएं सुनेंगी।
  • 29 फरवरी को खाद्य मंत्री दयालदास बघेल भी फिर समस्या सुनेंगे। (Cabinet ministes BJP Duty)

Back to top button
error: Content is protected !!