Google Analytics —— Meta Pixel

PM मोदी ने अबू धाबी में प्रवासी भारतीयों को किया संबोधित, कहा- यहां आपके पसीने की खुशबू…

PM Modi in Abudhabi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी UAE के अबू धाबी के जायद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अबू धाबी में आपने एक नया इतिहास रचा है। आप यूएई के कोने-कोने से और भारत के अलग-अलग राज्यों से यहां आए हैं लेकिन सभी के दिल जुड़े हुए हैं. इस ऐतिहासिक स्टेडियम में हर दिल की धड़कन, हर सांस, हर आवाज कहती है – भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UAE में राष्ट्रपति अल नाहयान के साथ वहां UPI और रूपे कार्ड लॉन्च किया। मोदी ने नाहयान के साथ रूपे कार्ड से पेमेंट भी की।

यह भी पढ़ें:- आज BJP कार्यालय में मंत्री दयालदास सुनेंगे लोगों की समस्या, जानिए किस दिन किसकी बारी

‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं अपने परिवार वालों से मिलने आया हूं। जहां आपका जन्म हुआ, उस मिट्टी की खुशबू लेकर आया हूं और 140 करोड़ लोगों का संदेश लेकर आया हूं। संदेश यह है कि भारत को आप पर गर्व है। मुझे 2015 में अपनी पहली (UAE) यात्रा याद है जब मुझे केंद्र में आए कुछ ही समय हुआ था। तीन दशकों के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की संयुक्त अरब अमीरात की पहली यात्रा थी। कूटनीति की दुनिया मेरे लिए नई थी। उस समय एयरपोर्ट पर मेरा स्वागत तत्कालीन युवराज और आज के राष्ट्रपति ने अपने पांच भाइयों के साथ किया था। वह स्वागत अकेले मेरे लिए नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के लिए था। (PM Modi in Abudhabi)

उन्होंने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि यूएई ने मुझे अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार-द ऑर्डर ऑफ जायद से सम्मानित किया है। ये सम्मान सिर्फ मेरा नहीं बल्कि करोड़ों भारतीयों का, आप सभी का है। 2015 में जब मैंने आप सभी की ओर से उन्हें (शेख मोहम्मद बिन जायद) अबू धाबी में एक मंदिर बनाने का प्रस्ताव दिया, तो उन्होंने तुरंत इसके लिए हां कह दी। अब इस भव्य (BAPS) मंदिर का उद्घाटन करने का समय आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा रिश्ता प्रतिभा, नवाचार और संस्कृति का है। अतीत में हमने हर दिशा में अपने संबंधों को फिर से सक्रिय किया है। (PM Modi in Abudhabi)

PM मोदी ने कहा कि दोनों देश साथ-साथ चले हैं, साथ-साथ आगे बढ़े हैं। आज UAE भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है। आज UAE सातवां सबसे बड़ा निवेशक है। ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में दोनों देश काफी सहयोग कर रहे हैं। आज भी हमारे बीच जो एमओयू साइन हुए हैं वे इसी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ा रहे हैं। हम अपनी वित्तीय प्रणाली को एकीकृत कर रहे हैं। टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में भारत और यूएई की साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है। समुदाय और संस्कृति के क्षेत्र में, भारत-यूएई ने जो हासिल किया है वह दुनिया के लिए एक मॉडल है। 1.5 लाख से अधिक भारतीय छात्र संयुक्त अरब अमीरात के स्कूलों में पढ़ रहे हैं। (PM Modi in Abudhabi)

PM ने कहा कि पिछले महीने यहां आईआईटी दिल्ली परिसर में मास्टर कोर्स शुरू किया गया था और जल्द ही दुबई में एक नया सीबीएसई कार्यालय खोला जाएगा। ये संस्थान यहां भारतीय समुदाय को सर्वोत्तम शिक्षा प्रदान करने में सहायक होंगे। मोदी ने गारंटी दी है कि उनके तीसरे कार्यकाल में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी। आज भारत को दुनिया एक विश्व-बंधु के रूप में देख रही है। आज दुनिया के हर बड़े मंच पर भारत की आवाज सुनी जाती है। कहीं भी संकट आता है तो सबसे पहले पहुंचने वाले देशों में भारत का भी नाम होता है। (PM Modi in Abudhabi)

Back to top button
error: Content is protected !!