Trending

राशिफल 30 दिसम्बर 2021 : सिंह राशि वालों के लिए आज अच्छा दिन, क्या कहती हैं आपकी राशि, जानें अपना राशिफल

राशिफल 30 दिसम्बर 2021 : आज का राशिफल 30 दिसम्बर 2021, पौष कृष्ण पक्ष, वैदिक मास-सहस्य-मास, हेमंत ऋतु, दक्षिणायन सूर्य। दिन- गुरुवार। तिथि- एकादशी। चन्द्र राशी –  तुला। खरमास।

दैनिक राशिफल 30 दिसम्बर 2021

मेष राशि (Aries) – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ.

दांपत्य जीवन के सुख में वृद्धि होगी। पुत्र एवं पुत्री के द्वारा पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्यालय में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। नए कार्य या उत्तरदायित्व मिल सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नए कार्य के श्री गणेश के लिए उत्तम अवसर है। संतान आपके जीवन के सुख में और अधिक वृद्धि करेगी।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ : शराब प्रेमी सावधान, नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़, पढ़ें पूरी खबर

वृष राशि (Taurus) – ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो.

प्राथमिकता के आधार पर कार्य करिए। सफलता की संभावना प्रबल हैं। यह समय आपके लिए आपके प्रयासों एवं उपकार  की प्रतिष्ठा व पहचान पाने का हो सकता है। आप शत्रुओं पर विजय पाएँगे। नए मित्र या परिचय के अवसर हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध सुख पूर्ण रहेंगे।  स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप नीरोग काया का आनन्द उठाएँगे। कुल मिलाकर इस अवधि में आप सफल एवं प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) – का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, ह.

आपको अपने व्यापार अथवा कार्यालय में साधारण दिनों से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। अनिद्रा की स्थिति एवं कार्य की चिंता भी हो सकती है। मानसिक रुप से आप थकान महसूस कर सकते हैं। अकर्मण्यता या आलस्य भी आप पर हावी हो सकता है। धार्मिक अथवा दान, पुण्य कार्य मे सफलता मिल सकती है। जनसम्पर्क से जुड़े वर्ग राजनेता, सामाजिक कल्याण, अभिकर्ता आदि  को यश, सफलता एवं व्यस्तता की स्थितियाँ मिलने की संभावना है।

कर्क राशि (Cancer) – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो.

आपको हानि हो सकती है। धन व्यय करने पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। निराशा जीवन को अकर्मण्य बना सकती है। व्यवहार में विशेष सावधान रहें। आपकी सामाजिक अप्रतिष्ठा संभव है। कार्यालय में अहम को ठेस पहुच सकती है।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ : कलेक्टर ने आँचल वर्मा के निधन पर गहरा दु:ख जताया

सिंह राशि (Leo) – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे.

यह समय आपको अधिक धन उपार्जन व सम्पत्ति अर्जित करने में सहायक होगा। आपको लेनदारी या उधर दी गयी धनराशि भी प्राप्त हो सकती है। व्यक्तिगत रुप से यह समय आपको प्रसन्नता, सुख व व्यक्तियों के साथ आनन्ददायक है। परिवार के सदस्यों का मेलमिलाप होगा। पुराने मित्रों के साथ पुनर्मिलन के भी सुअवसर हैं। विवाहित व्यक्तियों के दाम्पत्य सुख की पूर्ण संभावना है। इस समय आपको सुस्वादु भोजन व घर में समस्त सांसारिक सुख मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप मानसिक रुप से प्रसन्न व शान्तचित्त रहेंगे। व्यापार के लिए लाभदायक विशेष  रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े वर्ग के लिए उत्तम दिन है।

कन्या राशि (Virgo) – टो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो.

आर्थिक दृष्टि से यह समय कठिनाइयों से परिपूर्ण है। खर्चे बढ़ेंगे। अपनी धन सम्पदा का ध्यान रखें मित्रों से सहयोग मिलेग। प्रेम संबंध सुख पूर्ण रहेंगे। अपने द्वारा किए जा रहे व्यवहर एवं कार्यों के प्रति विशेष सचेत रहें। मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध सुख पूर्ण रहेंगे। आप रोग या शरीर कष्ट संभव है। कुल मिलाकर इस अवधि में आप सफल एवं प्रसन्न रहेंगे। संभव है आपको मनवांछित फल न मिले। स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।

तुला राशि (Libra) – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते.

किसी भी नए कार्य, निर्णय या परामर्श देना उचित नहीं होग। यात्रा स्थगित रखें। दैनिक कार्यों में ही रुचि लें नए कार्यों को नहीं करना चाहिए। अच्छे समाचार मिलेंगे| मान सम्मान एवं स्वास्थ्य उत्तम रहेग। कार्यों की प्रगति से संतोष मिलेगा। परिवार एवं परिचितों से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। व्यापारिक लाभ होगा ।यश प्रताप बढ़ेंगे। कार्यों में सफलता सरलता से मिलेगी। गृह सुख उत्तम भोजन एवं दांपत्य साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। स्त्रियों से मित्रता बढ़ेगी। आपको सुस्वादु मनचाहा भोजन, सुविधापूर्वक उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें : बड़ा हादसा: सोने की खदान धंसने से 38 लोगों की मौत, शवों को खोजने का काम जारी

वृश्चिक राशि (Scorpio) – तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू.

विशेष रुप से धन की हानि, व्यय या विनियोजन के योग  है। अपने व्यय पर विशेष ध्यान देने रखें। आप लोगों से व्यवहार के प्रति विशेष सतर्क रहें। इन दिनों आप कोई परामर्श,बीच वचाव या विवाद में भी न पड़ें। व्यर्थ में झगड़े की संभावना है। असावधानी अहम को  ठेस पहुँचा सकती है। कार्यालय में बाधाएं आ सकती हैं। आप घबरायें नही, क्योंकि ये शीघ्र ही निकल जाएंगी।

धनु राशि (Sagittarius) – ये, यो, भ, भी, भू, ध, फ, ढ, भे.

चन्द्रमा की गोचर गति लक्ष्यों की प्राप्ति व प्रयासों में सफलता दर्शा रही है। आपकी  ख्याति एवं यश,प्रतिष्ठा वृद्धि का समय हैं। यह दिन धन की दृष्टि से भी सौभाग्यपूर्ण है। बकाया राशि की प्राप्ति योग हैं। व्यवसाय मे धन/लाभ के अच्छे अवसर मिलने के योग हैं। प्रयास के परिणाम अपेकषा के अनुकूल ही रहेंगे। आर्थिक लाभ की आप आशा कर सकते हैं। विशेष : आज दिन मे विवाद, व्यय, यात्रा कष्ट, असफलता का समय-18:30-23:00 बजे तक।

मकर राशि (Capricorn) – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी.

यह माह का अच्छा समय है। यह समय इच्छापूर्त्ति, लक्ष्यप्राप्ति का है। सांसारिक व भौतिक सुख प्राप्त करने का है। नयी योजना निर्माण एवं कार्य प्रारम्भ के लिए सर्वोत्तम समय है। सफलता निश्चित है। ग्रहों के अनुकूल होने के कारण आप व आपका परिवार सामान्य रुप से सुखी रहेंगे। यह समय आपके कार्यस्थल के लिए भी शुभ है। आप सम्मान, पदोन्नति एवम् प्रशंसा की आशा कर सकते हैं। निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)– गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द.

अच्छे लोगों से परिचय होगा कार्यों में सफलता मिलेग। पद प्रतिष्ठा के अच्छे अवसर हैं। विद्या के क्षेत्र में यश पड़ेगा सफलता मिलेगी। राजनीति में गौरव तथा यश बढ़ेगा मित्र वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगा। शासन या राज्य मैं आपके कार्य प्रगति पर रहेंगे। सज्जन वर्ग से विशेष सहयोग मिलेगा व्यापार में प्रगति होगी। समय का भाग्य बाधा के साथ सफलता योग हैं। प्रयास करने का सुझाव दिया जाता है।

मीन राशि (Pisces) – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची.

किसी शुभ समाचार की आशा मत कीजिए। सूचना भी सत्यता से परे हो सकती हैं ,ध्यान नहीं देना चाहिए। यह रोजमर्रा के जीवन में परेशानियों व बाधाओं का दिन है।आर्थिक दृष्टि से भी यह काल लाभ पूर्ण नहीं है। आपको धन वसूली में कठिनाई आ सकती है। अपने उच्चाधिकारी से कार्यालय में या रोजगार स्थल पर किसी भी प्रकार की असहमति अथवा विवाद से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। पाचन तंत्र व श्वसन तंत्र  में समस्या हो सकती है। बाजार के काम, परामर्श देना, यात्रा, नए कार्य प्रारंभ करना उचित नही होगा।

Related Articles

Back to top button