दंतेवाड़ा मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, 8-8 लाख के इनामी समेत 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Naxalite Action in Dantewada: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया। वहीं कुछ घायल भी हुए हैं। हालांकि मारे गए नक्सली की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मामला किरंदुल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि पुरंगेल, बड़ेपल्ली, डोडीतुमनार, गमपुर के जंगल में भारी संख्या में हार्डकोर इनामी नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर 4 अप्रैल की शाम जवानों की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया था। वहीं 5 अप्रैल की सुबह इसी इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। करीब 30 मिनट तक दोनों ओर से फायरिंग हुई। जब मुठभेड़ रुकी तो जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें एक पुरुष नक्सली का शव बरामद किया गया है। साथ ही कई जगह खून के धब्बे मिले हैं।

यह भी पढ़ें:- 8 अप्रैल तक EOW की रिमांड पर रायपुर मेयर के भाई अनवर ढेबर, पढ़ें पूरी खबर

पुलिस का दावा है कि कई और नक्सली घायल हुए हैं। इधर, सुकमा में 8-8 लाख के दो इनामी नक्सलियों ने SP किरण चव्हाण के सामने हथियार डाल दिए। दोनों हार्डकोर नक्सली कई बड़ी वारदातों में शामिल रहे हैं। हार्डकोर नक्सली कलमु प्रकाश और सरेंडर करने वाले नक्सली नागेश की पत्नी रिता ने भी आत्मसमर्पण कर दिया। हार्डकोर नक्सली कलमु प्रकाश नक्सल संगठन में DVCM पद पर पदस्थ था। वहीं कलमू प्रकाश नक्सलियों की किस्टाराम एरिया कमेटी का सचिव था, जो ताड़मेटला, मिनपा समेत जिले के कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल थे। (Naxalite Action in Dantewada)

वहीं इससे पहले भी सुकमा जिले में 1 लाख के इनामी समेत 3 नक्सलियों ने SDOP परमेश्वर तिलकवार के सामने आत्मसमर्पण किया था। छत्तीसगढ़ शासन की ‘नक्सलवाद उन्मूलन नीति’ और सुकमा पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘पूना नर्कोम अभियान’ (नई सुबह-नई शुरुआत) से प्रभावित होकर नक्सलियों ने सरेंडर किया। नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने का एक कारण अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार खुल रहे सुरक्षा कैंप भी है। सभी सरेंडर नक्सली किस्टाराम थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, जिन्हें सरकार की ओर से सहायता राशि और अन्य सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा। (Naxalite Action in Dantewada)

Related Articles

Back to top button