छत्तीसगढ़ विधानसभा के अंतिम दिन कई मुद्दों पर हुआ हंगामा, सवालों पर घिरे राजस्व मंत्री टकराम वर्मा
CG Assembly Question Hour: छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान कई मुद्दों को लेकर हंगामा हुआ। विधायक धर्मजीत सिंह और राजेश मूणत ने सदन में नए विधायकों को राजधानी में जमीन आवंटन करने का मुद्दा उठाया। इसका जवाब देते हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा किअभी जमीन के चिन्हांकन की कार्रवाई हो रही है। नवा रायपुर में नकटी गांव में जमीन देने का विचार चल रहा है। आवंटन के लिए अभी अंतिम निर्णय बाकी है। इस पर बीजेपी विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि नए विधायकों को राजधानी में रहने की व्यवस्था नहीं है।
यह भी पढ़ें:- कोरबा में राइस मिल की दीवार गिरने से 2 मजदूरों की मौत, अचनाक बारिश के बाद हुआ हादसा
कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि विषय संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप और अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की जानकारी में है। हम जल्द ही इस मामले में पूर्णता की ओर बढ़ेंगे। प्रश्नकाल में मस्तूरी विधानसभा में विद्युत विस्तारीकरण का मुद्दा उठा। कांग्रेस विधायक दिलीप लहरिया ने सवाल पूछा, जिसका जवाब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया। उन्होंने बताया कि 418 ट्रांसफार्मर खराब था। सभी को बदल गया है। 104 नए ट्रांसफार्मर की स्थापना की है। मल्हार में 30 जून 2025 तक 132 केवी का सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा। (CG Assembly Question Hour)
रायगढ़ में भू-अर्जन का उठा मामला
प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने रायगढ़ जिले के NH-200 में भू-अर्जन और मुआवजे की स्थिति का मामला उठाया। उन्होंने पूछा कि पिछले बार जवाब में 820.783 हेक्टेयर उत्तर आया था। एक जैसा प्रश्न, मंत्री भी एक है, लेकिन उत्तर 3 बार गलत तो आखिरकार उत्तर सही क्या माने? इस पर राजस्व मंत्री टकराम वर्मा ने कहा कि रायगढ़ जिले के निजी भूमि कुल रकबा मिलाकर141.23 हेक्टेयर निजी भूमि अर्जित की गई है। इस पर पटेल ने कहा कि जो आंकड़े दिए गए हैं उसमें जमीन असमान का अंतर है। इस पर मंत्री वर्मा ने कहा कि दोनों ही जानकारियों में अंतर क्यों आया इसको मैं चेक करता हूं। इस पर विधायक उमेश पटेल ने कहा कि यह लगातार हो रहा है। विधानसभा को लगातार अलग-अलग उत्तर देने पर अधिकारियों पर कार्रवाई करिए। (CG Assembly Question Hour)
नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने भी उठाया सवाल
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि अगर आप जवाब से असंतुष्ट है तो आप उसकी प्रक्रिया कर लें हम आगे बढ़ जाएंगे। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि जो अंतर आ रहा है वह बड़ा अंतर है। सीधे 820 का अंतर है। इस पर स्पीकर ने कहा कि आप लिखकर दे दे। हम निराकरण करेंगे। कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने कहा कि NH 200 का सर्वे किसी और डायरेक्शन में था नया सर्वे में वहां डायरेक्शन बदल दिया गया, लेकिन पुराने सर्वे का अप्रतिबंध कब तक हटाएंगे? (CG Assembly Question Hour)
कैबिनेट मंत्री वर्मा ने दिया आश्वासन
मंत्री वर्मा ने कहा कि निर्माण शुरू होने से पहले प्रतिबंधित किया गया था। अभी नए निर्माण के भूमि अर्जित न करना पड़े इसलिए उसे प्रतिबंधित किया गया है? विधायक उमेश पटेल कि इसे कब तक रिलीज कर दिया जाएगा? कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि मेरी जानकारी में कोई बात नहीं है उसे मैं दिखवा लेता हूं। विधायक उमेश पटेल कहा कि कई ऐसी जमीन है, जिन्हें मुआवजा नहीं मिला है। जमीन प्रभावित ही नहीं हुआ है, लेकिन 2 करोड़ का मुआवजा बना हुआ है। ये अगर गलती हुई है तो क्या रिकवरी लेकर अधिकारी पर कार्यवाही करेंगे? मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि जानकारी दी गई है इसकी मैं जांच करवाऊंगा। पटेल ने कहा कि अधिकारियों से सांठगांठ करके 2 करोड़ का मुआवजा दिया गया है। अधिकारी पर कार्रवाई करेंगे क्या? इस पर मंत्री वर्मा ने कहा कि इसकी शिकायत दर्ज करेंगे। (CG Assembly Question Hour)



