Google Analytics —— Meta Pixel

कोरबा में राइस मिल की दीवार गिरने से 2 मजदूरों की मौत, अचनाक बारिश के बाद हुआ हादसा

Accident in Korba: कोरबा में अचानक मौसम ने करवट बदली और बारिश शुरू हो गई। इस बीच आंधी के चलते लखनपुर स्थित न्यू वैष्णवी राइस मिल की दीवार गिर गई, जिसमें दबने से एक महिला समेत 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान 8 मजदूर राशन मिल में काम कर रहे थे, जिसमें से 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए है। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के लखनपुर बरभाटा गांव की है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ विधानसभा के अंतिम दिन कई मुद्दों पर हुआ हंगामा, सवालों पर घिरे राजस्व मंत्री टकराम वर्मा

दरअसल, न्यू वैष्णवी राइस मिल में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। इस बीच शाम करीब 4 बजे अचानक आई आंधी और बारिश होने लगी। इस दौरान निर्माणाधीन दीवार गिर गई और 8 मजदूर इसकी चपेट में आ गए। बरभांटा गांव में राइस मिल की दीवार बना रही थी। निर्माणाधीन दीवार लगभग 15-17 फीट ऊंची थी। मृतकों में एक महिला और एक पुरुष मजदूर शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पहुंची, जिन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। (Accident in Korba)

घायल मजदूरों के परिजनों ने की मांग

हादसे में घायल 6 मजदूरों को डायल-112 की मदद से कटघोरा अस्पताल भेजा गया। कोरबा SP सिद्धार्थ तिवारी खुद मौके पर मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक राइस मिल के मालिक गोलू अग्रवाल हैं। मिल में काफी संख्या में मजदूर काम करते हैं। कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। घायल मजदूर ने बताया कि पुरानी दीवार के ऊपर नई दीवार बन रही थी। वे मसाला बना रहे थे, तभी तेज हवा चल रही थी और अचानक दीवार धसक गई। वहीं घायल मजदूरों के परिजनों ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है। (Accident in Korba)

Back to top button
error: Content is protected !!