Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र खत्म, 24 फरवरी से 21 मार्च तक चली कार्यवाही

Chhattisgarh Assembly Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र खत्म हो गया है। विधानसभा की कार्यवाही 24 फरवरी से 21 मार्च तक चली। इस दौरान 17 बैठकें और 111 घंटे चर्चा हुई। कार्यवाही के दौरान कुल 2504 सवाल लगे। जबकि कुल 562 ध्यानाकर्षण आए। विधानसभा का मानसून सत्र जुलाई में होगा। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगी, जो विधानसभा का दौरा करेंगी और कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी। साथ ही वे विधानसभा में विधायकों को संबोधित भी करेंगी।  

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ विधानसभा के अंतिम दिन कई मुद्दों पर हुआ हंगामा, सवालों पर घिरे राजस्व मंत्री टकराम वर्मा

छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान कई मुद्दों को लेकर हंगामा हुआ। विधायक धर्मजीत सिंह और राजेश मूणत ने सदन में नए विधायकों को राजधानी में जमीन आवंटन करने का मुद्दा उठाया। इसका जवाब देते हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा किअभी जमीन के चिन्हांकन की कार्रवाई हो रही है। नवा रायपुर में नकटी गांव में जमीन देने का विचार चल रहा है। आवंटन के लिए अभी अंतिम निर्णय बाकी है। इस पर बीजेपी विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि नए विधायकों को राजधानी में रहने की व्यवस्था नहीं है। (Chhattisgarh Assembly Session)

यह भी पढ़ें:- कोरबा में राइस मिल की दीवार गिरने से 2 मजदूरों की मौत, अचनाक बारिश के बाद हुआ हादसा

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि विषय संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप और अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की जानकारी में है। हम जल्द ही इस मामले में पूर्णता की ओर बढ़ेंगे। प्रश्नकाल में मस्तूरी विधानसभा में विद्युत विस्तारीकरण का मुद्दा उठा। कांग्रेस विधायक दिलीप लहरिया ने सवाल पूछा, जिसका जवाब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया। CM विष्णुदेव साय ने बताया कि 418 ट्रांसफार्मर खराब था। सभी को बदल गया है। 104 नए ट्रांसफार्मर की स्थापना की है। मल्हार में 30 जून 2025 तक 132 केवी का सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा। (Chhattisgarh Assembly Session)

Back to top button
error: Content is protected !!