छत्तीसगढ़ में बिहार दिवस मनाने को लेकर सियासत, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
Politics on Bihar Day: छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने कल बिहार दिवस के मौके पर स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसके तहत सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें CM विष्णुदेव साय के साथ प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव समेत कई नेता शामिल होंगे। हालांकि इसे लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने इसे बिहार चुनाव से जोड़ते हुए प्रोपगेंडा बताया है।
यह भी पढ़ें:- जातीय जनगणना का विरोध राष्ट्रविरोधी, बाबासाहेब का सपना अभी अधूरा: राहुल गांधी
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बिहारी आदमी प्रभारी है तो बिहार दिवस मनाएंगे। अगर केरल का आदमी हुआ तो केरल दिवस मनाएंगे। भाजपा ने इतने दिनों तक बिहार दिवस क्यों नहीं मनाया। छत्तीसगढ़ में बिहार के लोगों को खुश करने कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। राजनीतिक उद्देश्य से भाजपा बिहार दिवस मना रही है। भाजपा को केवल चुनाव से मतलब होता है। (Politics on Bihar Day)
PCC चीफ दीपक बैज ने साधा निशाना
PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी के प्रदेश प्रभारी बिहार से हैं और सरकार इसी के चलते बिहार दिवस मनाएगी। उन्होंने सवाल किया कि क्या 1 नवंबर को बिहार में छत्तीसगढ़ दिवस मनाया जाएगा। बीजेपी के प्रभारी बिहार से है। इसलिए सरकार चापलूसी करने के लिए बिहार दिवस मना रही है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने कहा कि वहां चुनाव है। इसलिए भाजपा ने प्रोपोगंडा शुरू कर दिया है। बिहार दिवस है तो उसे बिहार में मनाना चाहिए। छत्तीसगढ़ में इसका कोई औचित्य नहीं। (Politics on Bihar Day)
मंत्री कश्यप ने किया पलटवार
इस पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा वोट की राजनीति नहीं करती है। हम ऐसे आयोजनों से एक होने का संदेश दे रहे हैं। कांग्रेस ने देश को एक रूप में कभी स्वीकार नहीं किया। चुनाव को देखते हुए हमारी पार्टी काम नहीं करती है। देश को आगे रखकर भाजपा काम करती है। बिहार दिवस कार्यक्रम के संयोजक और बीजेपी नेता दया सिंह कहा कि इसका उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और यूपी-बिहार के प्रवासियों को एक मंच पर लाना है। (Politics on Bihar Day)



