Google Analytics —— Meta Pixel

CG Assembly Winter Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा का 19 दिसंबर से शीत कालीन सत्र, तीन दिन का होगा सत्र

CG Assembly Winter Session : सीएम विष्णुदेव साय ने कल कैबिनेट बैठक में मुद्दा रखा है कि 19,20 और 21 दिसंबर को विधानसभा का सत्र रखा जाए। जिसमें प्रोटेम स्पीकर और उसके बाद शपथ होगी। यह जानकारी डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी।

यह भी पढ़े :- Rajasthan New CM: भजनलाल शर्मा आज संभालेंगे राजस्थान की कमान, PM मोदी की मौजूदगी में ग्रहण करेंगे शपथ

साय मंत्रिमंडल का 17 दिसंबर को होगा विस्तार : साय कैबिनेट का विस्तार 17 दिसंबर को होगा। एक नई सूची तैयार की गई है। इस सूची के नामों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी सहमति है। फिलहाल ये नाम लिफाफे में बंद हो चुके हैं। बताया जा रहा है 17 दिसंबर को साय कैबिनेट के मंत्रियों की शपथ दिलाई जा सकती है। राज्यपाल के दिल्ली से लौटते ही शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। (CG Assembly Winter Session)

यह भी पढ़े :- Horoscope 16 December 2023 : शनिवार को कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

नए मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों का नाम लिफाफा में बंद हैं। पुराने नए चेहरों के साथ नए मंत्रिमंडल में जिम्‍मेंदारी मिल सकती है। बता दें कि सीएम साय आज जयपुर दौरे पर जा रहे है। जहां वे सीएम भजनलाल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। (CG Assembly Winter Session)

Back to top button
error: Content is protected !!