CG Crime: टोनही होने के शक में बेटे ने की मां की हत्या, डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट
CG Crime : कवर्धा जिले के झलमला थाना क्षेत्र में टोनही होने के शक में एक बेटे द्वारा अपनी मां की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपनी 50 वर्षीय मां के साथ लात-घूंसों और लकड़ी के डंडे से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी तुलसी राम मेरावी (21) को अपनी मां बतसिया बाई मेरावी (50) के टोनही होने का शक था। इसी बात को लेकर उसने मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने लात-घूंसों के साथ लकड़ी के डंडे से भी महिला की पिटाई की। गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौत हो गई। (CG Crime)
हत्या और टोनही प्रताड़ना अधिनियम के तहत कार्रवाई
घटना की सूचना मिलने के बाद झलमला थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी तुलसी राम मेरावी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या के साथ छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। (CG Crime)



