आज बस्तर, दुर्ग और धमतरी जिले के दौरे पर रहेंगे CM साय, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

CM Sai Tour Program: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 6 जनवरी यानी आज बस्तर, दुर्ग और धमतरी जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री साय निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर सुबह 11.50 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचेंगे।मुख्यमंत्री साय बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में दोपहर 12 बजे ‘संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह’ में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2.50 बजे दुर्ग पहुंचेंगे और दोपहर 3 बजे दुर्ग में ‘संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह’ में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:- लोकसभा की तैयारी में जुटी कांग्रेस, 5 स्क्रीनिंग समितियों का किया गठन

कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री शाम 5 बजे दुर्ग से कार द्वारा रवाना होकर शाम 6.30 बजे धमतरी जिले के परसवानी गांव पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री परसवानी गांव से रात 8 बजे कार से रवाना होकर रात 9 बजे राजधानी रायपुर स्थित राज्य अतिथि गृह ‘पहुना’ लौट आएंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य योजना आयोग के कार्यों की समीक्षा की थी। साथ ही एसडीजी (सतत विकास लक्ष्य) डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट 2022 का विमोचन किया था। रिपोर्ट में धमतरी, बालोद और रायपुर जिले अग्रणी रहे, जिन्हें मुख्यमंत्री ने बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्याप्त संसाधन हैं और इसके प्रभावी उपयोग के लिए कुशल मानवसंसाधन भी है। (CM Sai Tour Program)

विकास के लिए प्रभावी योजनाएं तैयार हो रहा: CM

उन्होंने कहा कि राज्य योजना आयोग इनके उपयोग के माध्यम से छत्तीसगढ़ में तेज और संतुलित विकास के लिए प्रभावी योजनाएं तैयार कर रहा है। एसडीजी प्रोग्रेस के माध्यम से जिलों में विकास के लिए निर्धारित लक्ष्यों के बारे में सतत समीक्षा की जा रही है। इसकी समीक्षा करते हुए प्रभावी योजनाओं और इनके क्रियान्वयन के माध्यम से हम छत्तीसगढ़ को अग्रणी राज्य बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ वन संपदा और खनिज से भरपूर राज्य है। वनोपजों का वैल्यू एडिशन करना है। खनिज संसाधनों के माध्यम से रोजगार के अधिकतम मौके पैदा करना है। सरगुजा और बस्तर जैसे क्षेत्रों के विकास के लिए विशेष प्रयास करने हैं। वनोपजों में वैल्यू एडीशन किये जाने से इनके संग्राहकों के लिए आय के बेहतर अवसर पैदा होते हैं।  (CM Sai Tour Program)

Related Articles

Back to top button