Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए रोजगार पाने का बड़ा अवसर, 29 से 31 जनवरी तक 15 हजार पदों पर होगी भर्ती

CG Employment Fair 2026: छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और रोजगार विभाग की ओर से 29, 30 और 31 जनवरी 2026 को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला रायपुर के सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित होगा, जहां तीन दिनों तक निजी क्षेत्र की तकनीकी और गैर-तकनीकी कंपनियों की ओर से करीब 15,000 पदों के लिए सीधे साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा। राज्यभर से पंजीकृत अभ्यर्थियों को एक ही मंच पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:- जेसीबी दिलाने के नाम पर 20 लाख की ठगी, फर्जी एग्रीमेंट और बैंक कर्मचारी बनकर जालसाजी

यह रोजगार मेला पूरे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें अलग-अलग जिलों के लिए अलग-अलग तिथियों पर साक्षात्कार निर्धारित किए गए हैं, जिसे आप erojgar.cg.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं या नजदीकी जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं। यह मेला सिर्फ स्थानीय नहीं बल्कि राज्य स्तरीय है, जिससे ग्रामीण और आदिवासी अंचलों के युवाओं को भी राजधानी स्तर पर अवसर मिलेगा। कौशल विकास विभाग की ओर से आयोजित होने के कारण यहां ITI, डिप्लोमा, ग्रेजुएट, पोस्ट-ग्रेजुएट, स्किल ट्रेनिंग प्राप्त युवाओं को अवसर मिलेंगे। (CG Employment Fair 2026)

पंजीयन अनिवार्य, बिना पंजीयन प्रवेश नहीं

निजी क्षेत्र की कंपनियों की भागीदारी से तत्काल नियुक्ति की संभावना रहती है। यह पहल राज्य सरकार की युवा रोजगार नीति, स्किल इंडिया और स्थानीय प्रतिभा को प्राथमिकता देने की सोच को मजबूत करती है। राज्य स्तरीय रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को दोनों प्रकार का ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य रूप से करना होगा। पहला रोजगार पंजीयन और दूसरा रोजगार मेला पंजीयन। दोनों पंजीयन erojgar.cg.gov.in पोर्टल पर किए जाएंगे, जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक पंजीयन नहीं कराया है, वे जल्द से जल्द पोर्टल पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं। (CG Employment Fair 2026)

साथ लाने होंगे ये दस्तावेज

अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि को बताए गए दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है, जिसमें सभी शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र (आधार/मतदाता ID) और अगर हो तो अनुभव प्रमाणपत्र शामिल हैं। ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने संबंधित जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। राज्य स्तरीय रोजगार मेला छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। ऐसे में बेरोजगार युवा इस रोजगार मेले में शामिल होकर लाभ ले सकते हैं। (CG Employment Fair 2026)

Back to top button
error: Content is protected !!