Google Analytics —— Meta Pixel

बलौदाबाजार के स्पंज आयरन प्लांट में ब्लास्ट, 6 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

Sponge Iron Plant Blast: बलौदाबाजार जिले के बकुलाही इलाके में स्थित स्पंज आयरन प्लांट में भीषण विस्फोट हुआ है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। सुबह करीब 9:40 बजे हुए इस हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह विस्फोट प्लांट की कोल भट्टी में किसी तकनीकी खराबी या अत्यधिक दबाव के कारण हुआ। जानकारी के मुताबिक विस्फोट डस्ट सेटलिंग चैंबर में हुआ। ब्लास्ट के दौरान गर्म कोयला, राख और मलबा नीचे काम कर रहे मजदूरों पर गिर पड़ा, जिससे कई मजदूर बुरी तरह झुलस गए। 

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए रोजगार पाने का बड़ा अवसर, 29 से 31 जनवरी तक 15 हजार पदों पर होगी भर्ती

धमाका इतना तेज था कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दिया और प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद घायलों को तत्काल भाटापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी 5 गंभीर घायलों को बिलासपुर के बर्न ट्रीटमेंट सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायल मजदूरों में कारपेंटर, मोताज अंसारी (26), सराफत अंसारी (32), साबिर अंसारी (37), हेल्पर कल्पू भुइया (51) और रामू भुइया (34) शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर दीपक सोनी और पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता जिला प्रशासन की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। (Sponge Iron Plant Blast)

प्रशासन ने रियल स्टील प्लांट को तत्काल सील कर दिया है। प्लांट प्रबंधन से लगातार पूछताछ की जा रही है। कलेक्टर सोनी ने बताया कि बकुलाही क्षेत्र स्थित रियल इस्पात कंपनी में कोल किल्न के डस्ट सेटलिंग चैंबर से गर्म राख ले जा रही पाइप लाइन में लीकेज हो गया था। इसी दौरान गर्म राख नीचे गिर गई, जिससे नीचे काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। कलेक्टर ने बताया कि पूरे प्लांट क्षेत्र को सील कर दिया गया है। SDM के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है, जिसमें उद्योग विभाग, इंडस्ट्रियल हेल्थ एंड सेफ्टी विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल हैं। 

बिहार के रहने वाले थे मृतक मजदूर 

टीम हादसे के कारणों की जांच कर रही है और प्लांट प्रबंधन की जिम्मेदारी तय की जाएगी। कलेक्टर ने बताया कि घायलों के बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर कलेक्टर से समन्वय किया गया है। वहीं श्रम विभाग को भी मौके पर भेजा गया है, ताकि मृतकों के परिजनों और प्रभावित मजदूरों को नियम अनुसार मुआवजा दिलाया जा सके। प्रशासन ने आधार कार्ड के माध्यम से मृत मजदूरों की पहचान कर ली है। सभी मृतक मजदूर बिहार के बताए जा रहे हैं। (Sponge Iron Plant Blast)

क्या होता है स्पंज आयरन प्लांट ?

स्पंज आयरन प्लांट में लौह अयस्क से स्पंज आयरन तैयार किया जाता है। यह प्रक्रिया डायरेक्ट रिडक्शन तकनीक से होती है, जिसमें कोयला या गैस की मदद से लौह अयस्क से ऑक्सीजन हटाई जाती है। इससे बना स्पंज आयरन आगे चलकर स्टील निर्माण का कच्चा माल होता है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में 85 से 90 स्पंज आयरन प्लांट्स स्थापित हैं, जो लौह अयस्क से स्पंज आयरन का उत्पादन करते हैं। (Sponge Iron Plant Blast)

Back to top button
error: Content is protected !!