Google Analytics —— Meta Pixel

CG liquor scam : ED ने कांग्रेस कार्यालय समेत कवासी लखमा की संपत्तियां अटैच कीं, कांग्रेस ने बताया राजनीतिक साजिश

CG liquor scam : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा की संपत्तियों को अटैच कर लिया है। साथ ही सुकमा में कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय भवन को भी जब्त किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, लखमा के रायपुर स्थित बंगले, सुकमा के मकान, और हरीश लखमा की निजी संपत्तियों को भी अटैच किया गया है। ED जल्द ही अटैचमेंट को लेकर आधिकारिक बयान जारी करेगी।

यह भी पढ़ें :- Raipur medical student suicide : रायपुर की मेडिकल स्टूडेंट ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कोरबा के SECL क्वार्टर में मिली लाश

कांग्रेस का आरोप: भाजपा की राजनीतिक साजिश

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “केंद्र की मोदी सरकार के इशारे पर केंद्रीय एजेंसियां विपक्षी दलों को निशाना बना रही हैं। यह लोकतंत्र पर हमला है। भाजपा राजनीतिक बदले की भावना से काम कर रही है।” सुशील आनंद ने यह भी सवाल उठाया कि क्या ED भाजपा के आलीशान कुशाभाऊ ठाकरे परिसर का भी हिसाब लेगी, जिसकी अनुमानित लागत 150 करोड़ बताई जाती है। (CG liquor scam)

BJP का पलटवार: भ्रष्टाचार का अंजाम

वहीं, भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि “कवासी लखमा को हर महीने 2 करोड़ का कमीशन मिला। शराब घोटाले में लिप्त कई लोग या तो जेल में हैं, या बेल पर। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है, कांग्रेस का पर्दाफाश हो रहा है।”

ED का आरोप: सिंडिकेट का संचालन लखमा के निर्देश पर

ED ने कहा कि शराब सिंडिकेट में लखमा की अहम भूमिका रही। FL-10 लाइसेंस लागू करवाने और शराब वितरण व्यवस्था में बदलाव करवाने में लखमा की सीधी भूमिका थी। उन्होंने जानबूझकर गड़बड़ियों को नजरअंदाज किया।

ED के वकील सौरभ पांडेय के अनुसार “तीन साल तक चले इस घोटाले में लखमा को हर महीने 2 करोड़ रुपए बतौर कमीशन मिले, जो कुल 72 करोड़ रुपए हुए। यह राशि रायपुर स्थित बंगले, बेटे हरीश के मकान और सुकमा कांग्रेस भवन के निर्माण में उपयोग हुई।” (CG liquor scam)

जांच में यह भी सामने आया है कि घोटाले से राज्य सरकार को बड़ा वित्तीय नुकसान हुआ है और सिंडिकेट ने लगभग 2,161 करोड़ रुपए की अवैध कमाई की। फिलहाल, कवासी लखमा 16 जनवरी 2025 से जेल में बंद हैं। ED की कार्रवाई से छत्तीसगढ़ की सियासत में हलचल मच गई है। (CG liquor scam)

Back to top button
error: Content is protected !!