Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur medical student suicide : रायपुर की मेडिकल स्टूडेंट ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कोरबा के SECL क्वार्टर में मिली लाश

Raipur medical student suicide : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रायपुर मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 22 वर्षीय छाया गौतम के रूप में हुई है, जो बीते पांच वर्षों से रायपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार 13 जून को उसका शव कोरबा स्थित SECL क्वार्टर में मिला।

यह भी पढ़ें :- CG honey trap case : सगाई से दो दिन पहले युवक हनी ट्रैप में फंसा, खेत में बुलाकर ब्लैकमेलिंग, 17 लाख की मांग

घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र के कला मंदिर स्थित M-55 माइनस क्वार्टर की है, जहां वह अपने पिता के साथ रहती थी। छाया के पिता शशि भूषण गौतम, SECL में कार्यरत हैं। जानकारी के अनुसार, छाया करीब 15 दिन पहले रायपुर से कोरबा लौटी थी और तभी से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। (Raipur medical student suicide)

परिजनों ने बताया कि छाया ने पढ़ाई के दबाव और मानसिक तनाव की बात पिता से साझा की थी, जिसके बाद उसका इलाज कोरबा के एक निजी अस्पताल में शुरू कराया गया था। शुक्रवार सुबह जब घर में कोई नहीं था, तब उसने खुदकुशी कर ली। उस वक्त उसके पिता ड्यूटी पर थे और मां घर से बाहर गई थीं।

पिता ने बताया कि छाया पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी थी और उसका सपना डॉक्टर बनने का था। मेडिकल कॉलेज में दाखिले के बाद से ही वह काफी मेहनत कर रही थी, लेकिन हाल के दिनों में वह डिप्रेशन से जूझ रही थी। (Raipur medical student suicide)

कुसमुंडा थाना प्रभारी राकेश गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और परिजनों का बयान दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस रायपुर मेडिकल कॉलेज की सहेलियों से भी पूछताछ करेगी। साथ ही छाया के मोबाइल की कॉल डिटेल और चैट हिस्ट्री की जांच की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके।

घटना के बाद से परिवार में गहरा शोक है। वहीं, जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने छाया को श्रद्धांजलि दी और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर मेडिकल छात्रों में जागरूकता बढ़ाने की मांग की है। (Raipur medical student suicide)

Back to top button
error: Content is protected !!