Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू, 15 फरवरी को आएंगे नतीजे

CG Municipal Corporation Voting: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। इस बार मतदाता EVM के जरिए एक साथ महापौर, अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए मतदान कर रहे हैं। EVM में महापौर के नाम सफेद पट्‌टी और पार्षद उम्मीदवारों के नाम गुलाबी पट्‌टी पर लिखे हुए हैं। छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों के लिए मतदान जारी है। 15 फरवरी को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। 10 नगर निगमों में रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी, रायगढ़, कोरबा, अंबिकापुर और चिरमिरी शामिल है।

यह भी पढ़ें:- दिल्ली के बाद पंजाब में भी AAP को लग सकता है बड़ा झटका, कांग्रेस ने कहा- हमारे संपर्क में है आम आदमी पार्टी के 30 विधायक

बता दें कि बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक-13 से रमेश पटेल, कोरबा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 18 से नरेंद्र कुमार देवांगन, दुर्ग नगर निगम के वार्ड क्रमांक-21 से विद्यावती सिंह, रायगढ़ नगर निगम के वार्ड क्रमांक-18 से पूनम दिबेश सोलंकी और वार्ड क्रमांक-45 से नारायण पटेल पार्षद पद के लिए निर्विरोध चुने गए हैं। मुंगेली जिले के लोरमी नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-10 से धारनी पुरुषोत्तम राठौर, वार्ड क्रमांक-17 से भीखम शिवशंकर यादव, कोरबा जिला के नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक-8 से आलोक परेडा, नगर पालिका परिषद कटघोरा वार्ड क्रमांक-13 शिवमती पटेल (नीतू), महासमुंद जिले के सरायपाली नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-5 से रोहित प्रधान और वार्ड क्रमांक-13 से गंगाराम पटेल निर्विरोध चुने गए हैं। (CG Municipal Corporation Voting)

इस तरह करें मतदान

इसी तरह बसना नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए डॉ. खुशबू अभिषेक अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। नगर पंचायत बसना के वार्ड क्रमांक-4 से आशीष साहू, वार्ड क्रमांक 11 से महेंद्र सिंह, वार्ड क्रमांक-13 से राकेश डड़सेना, मुंगेली जिले के पथरिया नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-5 से मनोज कुमार पांडे और वार्ड क्रमांक 7 से मेला राम जायसवाल निर्विरोध चुने गए हैं। सक्ती जिला के नया बाराद्वार नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-7 से जितेश शर्मा (अन्नपूर्णा), डभरा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक- 7 से राधा देवी टंडन और वार्ड- 15 से जयशंकर पटेल, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-2 से घनश्याम कहार, वार्ड क्रमांक-3 से मुकेश जायसवाल उर्फ लालू, वार्ड क्रमांक-8 से सौभाग्य शरण सिंह पार्षद चुने गए हैं। सभी भाजपा के नेता हैं। (CG Municipal Corporation Voting)

Back to top button
error: Content is protected !!