Google Analytics —— Meta Pixel

CG NEWS : चेकिंग के दौरान वाहन से 1 करोड़ 80 लाख के सोने-चांदी के जेवर जब्त , 2 आरोपी गिरफ्तार

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस लगातार संदिग्ध वाहनों की चेकिंक कर रही है। इस अभियान में लगे चांपा पुलिस ने आज वाहन चेकिंग के दौरान अलग-अलग चेकिंग पॉइंट्स पर दो वाहनो से सोना, चांदी के जेवर जब्त किया है. इस में 2.11 किलो सोना और 75.41 चांदी का जेवर बरामद किया गया है. जब्त किये गए जेवर की कीमती 1 करोड़ 80 लाख 17 हजार 960 रुपये है.

यह भी पढ़े :- अरपा नदी में बड़ा हादसा: एनीकट पार करते बाइक सहित अरपा नदी में बह गया युवक, तलाश जारी

पुलिस द्वारा बरामद सोना-चांदी को धारा 102 CRPC के तहत जब्त किया गया है. कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और GST विभाग को मामले की सूचना दे दी गई है. इस मामले में पुलिस ने शंकर लाल सोनी और सौरभ कुमार सराफ को गिरफ्तार भी किया है.

 

Back to top button
error: Content is protected !!