Google Analytics —— Meta Pixel

CG – NEWS : पुलिस को चकमा देकर वाहन से कूद फरार हुआ आरोपी

CG – NEWS। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में न्यायालय में पेश होने के बाद जेल वाहन से केंद्रीय जेल जगदलपुर ले जा रहे 376 के दो आरोपी जेल वाहन से फरार होने का मामला सामने आया है।

यह भी पढ़े :- मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल , किरेन रिजिजू से लिया गया कानून मंत्रालय

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को जेल से पेशी में कोंडागांव न्यायालय लाए गये 376 व 701 के आरोपी विजय बंजारे पिता अशोक बंजारे (19) निवासी गारका थाना केशकाल व लखीधर नेताम पिता सोमाय (22) निवासी बड़ेसोहंगा थाना अनंतपुर को पेशी के बाद वापस केंद्रीय जेल जगदलपुर जेल ले जाया जा रहा था। (CG – NEWS)

यह भी पढ़े :- Interest Rate Cut: महंगाई में गिरावट के बाद अब EMI में भी मिलेगी राहत! रेपो रेट घटा सकता है RBI

इसी बीच मौका पाकर चलती जेल वाहन से राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर भानपुरी के पास जोबा गांव के नजदीक वाहन से कुदकर दोनों आरोपी फरार हो गए। अतरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल ने बताया फरार आरोपियों की खोजबीन जारी है।

यह भी पढ़े :- Horoscope 20 May 2023: शनिवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

इस बारे में सिटी कोतवाली कोण्डागांव के टीआई ने बताया कि, दोनों आरोपियों को कोण्डागांव न्यायालय से जेल वाहन से केंद्रीय जेल जगदलपुर वापस ले जाया जा रहा था। वापसी के दौरान जोबा मोड़ के पास एनएच 30 में दोनों ने पुलिस को चकमा देते हुए वाहन से फरार हो गए। फिलहाल आरोपियों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध करते हुए तलाश शुरू कर दी गई हैं। (CG – NEWS)

Back to top button
error: Content is protected !!