Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में 5.37 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, किसानों को 971.16 करोड़ रुपए का भुगतान

CG Paddy Purchase Update: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में धान खरीदी का सिलसिला जारी है। 14 नवंबर से शुरू हुए अभियान के तहत अब तक 5.37 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 1.16 लाख से ज्यादा किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 971 करोड़ 16 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस साल 2739 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में 5.37 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, किसानों को 971.16 करोड़ रूपए का भुगतान

अधिकारियों ने बताया कि 21 नवंबर को 26 हजार 501 किसानों से 1.18 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हुई है। इसके लिए 30 हजार 828 टोकन जारी किए गए थे। 22 नवंबर के लिए 25 हजार 840 टोकन जारी किए गए हैं। वहीं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने अभनपुर विकासखंड के केंद्री धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खरीदी केंद्र में मापक यंत्र से धान की नमी की जांच की। मंत्री कश्यप ने कहा कि किसानों को धान बेचने में सहूलियत प्रदान करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन टोकन की व्यवस्था की गई है। टोकन व्यवस्था में किसी भी तरह की समस्या किसानों को नहीं होगी। साथ ही धान खरीदी केंद्र से धान का उठाव भी जल्द ही शुरू किया जाएगा।

2 हजार से 10 हजार की राशि निकालने की सुविधा

मंत्री कश्यप ने केंद्र में धान बेचने आए किसानों से कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों की तत्कालिक जरूरत को ध्यान में रखते हुए माइक्रो एटीएम के माध्यम से उपार्जन केंद्र में ही 2000 से 10,000 की राशि निकालने की सुविधा दी है। उन्होंने किसानों से माइक्रो एटीएम से पैसे निकालने की अपील की। किसान योगेश्वर साहू ने 10 हजार रुपए, झालीराम सिन्हा ने 10 हजार समेत दूसरे किसानों ने मंत्री की उपस्थिति में माइक्रो एटीएम से पैसे निकाले। मंत्री कश्यप ने इस मौके पर खरीदी केंद्र में पहुंचे किसानों से बातचीत कर सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित में प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!