Blast happened in school : बिलासपुर के सेंट पलोटी स्कूल में सोडियम ब्लास्ट, 10 वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से झुलसी
Blast happened in school : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित सेंट पलोटी स्कूल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। परीक्षा के दौरान टॉयलेट का फ्लश दबाते ही हुए एक विस्फोट में चौथी कक्षा की छात्रा बुरी तरह झुलस गई। घटना के बाद छात्रा को गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फ्लश दबाते ही हुआ जोरदार धमाका
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को स्कूल में परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान लगभग 10:15 बजे चौथी कक्षा की छात्रा स्तुति टॉयलेट गई। जैसे ही उसने फ्लश दबाया, अचानक जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके की आवाज पूरे स्कूल में गूंज उठी, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़ें :-Mahakumbh 2025 : महिलाओं के नहाते हुए का विडियो बेचा, 13 पर FIR, पढ़े पूरी खबर
शिक्षक और स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचे और देखा कि बच्ची बुरी तरह झुलसी हुई थी। उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
सोडियम की प्रतिक्रिया से हुआ विस्फोट
पुलिस जांच में पता चला कि किसी ने लैब से सोडियम को एल्युमिनियम फॉयल में लपेटकर टॉयलेट में छोड़ दिया था। जैसे ही छात्रा ने फ्लश दबाया, सोडियम पानी के संपर्क में आया और रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण तेज धमाका हुआ। (Blast happened in school)
छात्रा के पैर, पीठ और बाल झुलसे
इस हादसे में छात्रा के पैर, पीठ और सिर के बाल झुलस गए हैं। पुलिस को मौके से एक सिल्वर पैकिंग का चिथड़ा मिला है, जिससे स्पष्ट होता है कि विस्फोट के लिए सोडियम का उपयोग किया गया था।
पुलिस कर रही है जांच
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सोडियम टॉयलेट में किसने रखा और क्या यह कोई दुर्घटना थी या किसी की शरारत का नतीजा।
स्कूल प्रशासन और पुलिस इस मामले में पूरी सतर्कता बरत रही है और सुरक्षा उपायों को लेकर भी मंथन किया जा रहा है। (Blast happened in school)



