Google Analytics —— Meta Pixel

पूर्व मुख्यमंत्री के रोड शो में भगदड़ से 8 लोगों की मौत, धक्का-मुक्की से नहर में गिरे कई लोग

Chandrababu Naidu Roadshow: आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में भगदड़ मच गई, जिसमें एक महिला समेत 8 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं। दरअसल, कुंदुकुर में बुधवार शाम को नायडू की तेलुगू देशम पार्टी का रोड शो हो रहा था। इस दौरान भगदड़ मच गई। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि रोड शो के दौरान नायडू की एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। भगदड़ के दौरान सीमेंट की रेलिंग टूट गई और कई लोग नहर में गिर गए। चंद्रबाबू नायडू घायलों से मुलाकात करने के लिए अस्पताल पहुंचे और पार्टी नेताओं को घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें:- भारत में 25% तक घटे TV के दाम, 15 से 20 हजार रुपए में घर लाएं ब्रांडेड TV

हादसे को लेकर TDP के राष्ट्रीय महासचिव और नायडू के बेटे नारा लोकेश ने एक ट्वीट कर लिखा कि- TDP कार्यकर्ताओं की मौत पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा- मैं उनके ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। तेलुगु देशम पार्टी मृतकों के परिवारों की हर तरह से सहायता करेगी। उन्हें 10-10 लाख की आर्थिक सहायता और उनके बच्चों की फ्री शिक्षा दी जाएगी। वहीं हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। (Chandrababu Naidu Roadshow)

https://twitter.com/subhamt356/status/1608159865184342016

इधर, घटना के आधे घंटे के बाद चंद्रबाबू नायडू अस्पताल पहुंचकर घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने घटनास्थल का भी दौरा किया। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से नायडू राज्य में YSRCP सरकार का विरोध करने के लिए एक अभियान चला रहे हैं। जनवरी में नायडू के बेटे नारा लोकेश राज्य के युवाओं को अपने साथ जोड़ने के लिए 4 हजार किलोमीटर की पदयात्रा शुरू करेंगे। इससे पहले साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में 29 अक्टूबर की देर रात हैलोवीन उत्सव के दौरान भगदड़ मचने से 149 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 150 लोग जख्मी हुए थे। (Chandrababu Naidu Roadshow)

कई लोगों को कार्डियक अरेस्ट हुआ था। नेशनल फायर एजेंसी के एक अधिकारी चोई चेओन-सिक ने कहा कि इटावन लेसर जिले में एक संकरी गली में भीड़ बढ़ने से यह घटना हुई। वहीं राजस्थान के सीकर में 8 अगस्त की सुबह खाटूश्याम मंदिर में भगदड़ मच गई। हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई, इनमें एक जयपुर की थीं। 4 लोग घायल हुए हैं। इस घटना में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई थी। बता दें कि आए दिन भगदड़ की खबर सामने आती रहती है, जिसमें कई लोगों की जान भी चली जाती है। (Chandrababu Naidu Roadshow)

Back to top button
error: Content is protected !!