देश में 1 अप्रैल 2024 से हुए ये 6 बड़े बदलाव, जानिए आप पर कितना पड़ेगा असर

Change From 1st April: महीने का पहला दिन यानी 1 अप्रैल अपने साथ 6 बड़े बदलाव लेकर आई है, जिसका असर सीधा आप पर पड़ेगा। बता दें कि 1 अप्रैल से नया फाइनेंशियल ईयर 2024-25 शुरू हो गया है। इस बीच कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 32 रुपए तक घट गए हैं। दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम अब 30.50 रुपए घटकर 1764.50 रुपए हो गए हैं। पहले ये 1795 रुपए में मिल रहा था। वहीं कोलकाता में सिलेंडर अब 32 रुपए घटकर 1879 रुपए में मिल रहा है। पहले इसके दाम 1911 रुपए थे। मुंबई में सिलेंडर 1749 रुपए से 31.50 रुपए कम हो कर 1717.50 का हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1930 रुपए का मिल रहा है।

यह भी पढ़ें:- LPG Cylinder: आम लोगों को मिला चुनावी तोहफा, 32 रुपये तक कम हो गए एलपीजी सिलेंडर के दाम

वहीं 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह 803 रुपए, कोलकाता में 829 रुपए, मुंबई में 802.50 और चेन्नई में 818.50 का मिल रहा है। वहीं इलेक्ट्रिक गाड़ियों को खरीदने के लिए अब ज्यादा कीमत चुकानी होगी। दरअसल, 1 अप्रैल से इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदना महंगा हो गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार ने फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स यानी FAME-II के तहत मिलने वाली सब्सिडी बंद कर दी है। इस स्कीम के तहत 22 हजार 500 रुपए तक की सब्सिडी दी जाती थी। हालांकि सरकार ने आज से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम यानी EMPS शुरू की है। ये 31 जुलाई 2024 तक वैलिड रहेगी। (Change From 1st April)

अब नई योजना से सब्सिडी 

नई योजना के तहत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर 10 हजार रुपए तक की सब्सिडी मिलेगी। वहीं थ्री व्हीलर पर 25 हजार तक सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा किया, टोयोटा और टाटा ने भी आज से अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ा दिए हैं। गाड़ियों के अलग-अलग मॉडल और वैरिएंट के अनुसार अलग-अलग कीमतें लागू होंगी। बीते दिनों टाटा ने बताया था कि इनपुट कॉस्ट बढ़ने के चलते उसने कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया है। SBI ने डेबिट कार्ड की एनुअल मेंटेनेंस फीस में भी बढ़ोतरी की है। जानकरी के मुताबिक भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ डेबिट कार्ड से जुड़े एनुअल मेंटेनेंस फीस में 75 रुपए बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद क्लासिक-सिल्वर-ग्लोबल-कॉन्टेक्लैस डेबिट कार्ड के लिए 125 रुपए की जगह 200 रुपए सालाना फीस चुकानी होगी। इसमें GST अलग से जोड़ी जाएगी। (Change From 1st April)

अब एक्सचेंज ट्रेडेड फंड में नहीं कर पाएंगे निवेश

वहीं अगर आपने अपनी कार के फास्टैग की बैंक से KYC अपडेट नहीं कराई है वो आज से डीएक्टिव हो सकता है। इसके बाद फास्टैग में बैलेंस होने के बावजूद पेमेंट नहीं होगा। दोबारा इसे चालू करने के लिए आपको KYC अपडेट करानी होगी। आज से नई टैक्स रिजीम को सरकार ने डिफॉल्ट​ कर दिया है। ​​​​​​ऐसे में अगर आपको पुरानी टैक्स रिजीम के तहत टैक्स भरना है तो इसे चुनना होगा। सरकार ने 2020 में नई टैक्स रिजीम का ऑप्शन दिया था। नई टैक्स रिजीम में किसी भी तरह के डिडक्शन लागू नहीं होते हैं। अब आप उन म्यूचुअल फंड स्कीम्स में निवेश नहीं कर पाएंगे, जो फॉरेन ETF यानी एक्सचेंज ट्रेडेड फंड में पैसा लगाते हैं। शेयर मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी SEBI ने म्यूचुअल फंड्स पर इस तारीख से नया निवेश लेने पर रोक लगा दी है। (Change From 1st April)

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

शेयर मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया का आदेश इसलिए आया है, क्योंकि फॉरेन ETF में निवेश की मैक्सिमम लिमिट 1 बिलियन डॉलर (करीब ₹8,332 करोड़) तय है। इसमें निवेश अब इस लिमिट के करीब पहुंच गया है। इसको लेकर सेबी ने देश में म्यूचुअल फंड हाउसेज को हेड करने वाली संस्था एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) को लेटर भी लिखा है। इधर, 1 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए लीटर है तो डीजल 87.62 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।  बता दें कि हर महीने के पहले दिन कोई न कोई बदलाव होता ही है, जो जनता पर सीधे असर डालता है। (Change From 1st April)

Related Articles

Back to top button