फतेहपुर में मकबरे को लेकर बवाल, मंदिर बताकर हिंदू संगठनों ने की तोड़फोड़

Fatehpur News : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सदर तहसील क्षेत्र स्थित नवाब अब्दुल समद के मकबरे को लेकर विवाद बढ़ गया है। हिंदू संगठनों का दावा है कि यह मकबरा असल में हजारों साल पुराना भगवान शिव और श्रीकृष्ण का मंदिर था। सोमवार को संगठन के कार्यकर्ता पूजा-पाठ के लिए यहां पहुंचे और इस दौरान मकबरे में बनी मजार पर तोड़फोड़ की गई।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Crimes News : ऑनलाइन पेमेंट से नशे की सप्लाई: पुलिस ने मुंबई से आरोपी को गिरफ्तार, सप्लायर फरार
विवाद की शुरुआत
बीजेपी जिलाध्यक्ष ने इस मकबरे को एक हजार साल पुराना ठाकुर जी और शिवजी का मंदिर बताया था और आरोप लगाया था कि मंदिर का स्वरूप बदलकर मकबरा बना दिया गया। हिंदू संगठनों का कहना है कि यहां कमल के फूल और त्रिशूल के निशान मंदिर होने के प्रमाण हैं।
मौके पर तनाव
मकबरे की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाई थी, लेकिन भीड़ को रोकना संभव नहीं हुआ। भारी संख्या में हिंदू संगठन के लोग परिसर में घुस गए और मजार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे इलाके में तनाव फैल गया। (Fatehpur News)
झड़प और पथराव
तोड़फोड़ के दौरान पुलिस और भीड़ के बीच झड़प हुई। वहीं, मुस्लिम समुदाय के लोग भी मौके पर पहुंच गए और दूसरी ओर से पथराव हुआ। स्थिति बिगड़ने पर डीएम और पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और कानून व्यवस्था बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं। (Fatehpur News)



