Chhattisgarh : बुलडोजर चलते ही श्मशान से गूंजी अजीब आवाज, ड्राइवर की तबीयत बिगड़ी, गांव में खौफ
Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के उदयपुर क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे गांव में सन्नाटा और चर्चा दोनों पैदा कर दिए हैं। घाटबर्रा गांव के श्मशान घाट पर बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान कथित तौर पर डरावनी आवाज सुनाई देने का दावा किया जा रहा है।
यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री साय और सभी विधायकों को माउंट आबू जाने का न्योता, CM ने दी सहमति
जानकारी के मुताबिक, कोल माइंस एक्सटेंशन के तहत श्मशान घाट के पास बुलडोजर चलाया जा रहा था। इसी दौरान जेसीबी चालक ने अजीब सी आवाजें सुनाई देने की बात कही। चालक का दावा है कि उसने उन आवाजों को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड भी किया है। घटना के बाद से उसके बीमार पड़ने की भी चर्चा गांव में हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट के आसपास किसी आत्मा के भटकने की आशंका है और वही डरावनी आवाज के जरिए विरोध जता रही है। हालांकि इस संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और कुछ लोग इसे श्मशान घाट को बचाने से जोड़कर देख रहे हैं। (Chhattisgarh News)
बताया जा रहा है कि एहतियातन रात के समय माइनिंग का काम फिलहाल रोक दिया गया है। इलाके में लोग सतर्क हैं और माहौल को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। (Chhattisgarh News)



