Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : प्रशासन की पहल से नाबालिग लड़की का बाल विवाह रोका, 17 साल एक महीने थी उम्र

Child Marriage in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में प्रशासन और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक नाबालिग लड़की का बाल विवाह होने से रोक दिया गया। बाल विवाह (Child Marriage in Chhattisgarh) संबंधी सूचना प्राप्त होते ही कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अनिता अग्रवाल एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेन्द्र सिंह जायसवाल के नेतृत्व एवं पुलिस विभाग के सहयोग ग्राम लटिया (अकलतरा) थाना व तह. अकलतरा में बालिका के घर जाकर उसके अंकसूची की जांच की गई।

यह भी पढ़े :- राम मंदिर से चिढ़ने वाले लोग महाकुंभ को कोसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे: PM नरेंद्र मोदी

जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेन्द्र सिंह जायसवाल ने बताया कि बालिका की उम्र 17 वर्ष 01 माह होना पाया गया। जोकि विवाह हेतु निर्धारित उम्र से कम था। बालिका के माता-पिता का कई वर्षों पूर्व स्वर्गवास हो चुका है। बालिका का पालन पोषण ग्राम लटिया में उसके नाना-नानी करते हैं। बालिका के नाना-नानी ने ही उसका विवाह तय किया था। 

यह भी पढ़े :- भारत ने अपने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को आगे बढ़ाने के लिए मिशन मोड पर काम शुरू किया: PM नरेंद्र मोदी

विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा बालिका एवं उनके परिजनों एवं स्थानीय लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया एवं समझाईश के पश्चात स्थानीय लोगों की उपस्थिति में बालिका के परिजनों की सहमति से विवाह को रोका गया एवं लड़कियों के लिए निर्धारित 18 वर्ष तथा लड़कों के लिए निर्धारित 21 वर्ष के पूर्व विवाह न करने संबंधी घोषणा पत्र में गवाहों के समक्ष हस्ताक्षर कराया गया। दल में धीरज राठौर, अमित भोई, भूपेश कश्यप, पर्यवेक्षक अनिता साहू एवं प्रधान आरक्षक विवेक सिंह उपस्थित थे। (Child Marriage in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!