Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने काटी 18 विधायकों की टिकट, 14 महिलाओं को दिया मौका

Chhattisgarh Congress Candidate: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 53 नाम जारी किए दिए हैं। 15 नवंबर को 30 प्रत्याशियों का नाम जारी किया गया था। इस तरह दोनों लिस्ट मिलाकर कांग्रेस ने अब तक 83 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। दूसरी लिस्ट में 10 विधायकों के टिकट कटे गए हैं। जबकि पहली लिस्ट में 8 विधायकों की टिकट काटी गई थी। इस तरह दोनों सूची में टोटल 18 विधायकों की टिकट काट दी गई है। दूसरी लिस्ट में 10 महिलाओं को मौका मिला है। जबकि पहली लिस्ट में 4 महिलाओं को मौका मिला था। इस तरह कांग्रेस ने अब तक कुल 14 महिलाओं को मौका दिया है।

यह भी पढ़ें:- BIG BREAKING : कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 53 नामों पर लगी मुहर, देखें LIST…

रायपुर दक्षिण से महंत सुंदर दास को टिकट दिया गया है। वहीं रायपुर ग्रामीण से विधायक सत्यनारायण शर्मा के बेटे पकंज शर्मा को टिकट दिया गया है। भिलाई नगर से देवेंद्र यादव और रायपुर पश्चिम से विकास उपाध्याय का नाम शामिल है। धरसींवा से वर्तमान विधायक अनीता शर्मा का टिकट कट गया है और छाया वर्मा को टिकट दिया गया है। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम का भी पत्ता कट गया है। हालांकि कांग्रेस में अभी 7 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान बाकी है। जबकि बीजेपी में सिर्फ 4 नामों का ऐलान बाकी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। वहीं भाजपा ने 86 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। भाजपा ने अब तक तीन सूची जारी की है। पहली सूची में 21, दूसरी में 64 और तीसरी में 1 प्रत्याशी की सूची जारी हुई। BJP ने टोटल 15 महिलाओं को मौका दिया है। (Chhattisgarh Congress Candidate)

3 दिसंबर को आएंगे चुनाव नतीजे

जगदलपुर के पूर्व महापौर जतिन जायसवाल को कांग्रेस ने जगदलपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है। टीएस सिंहदेव के करीबी माने जाने वाले जतिन का मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी किरण देव से होगा। किरणदेव भी पूर्व महापौर हैं। यानी इस अनारक्षित सीट पर पर चुनावी जंग दो पूर्व महापौर के बीच होगी। छत्तीसगढ़ में 2 चरण में मतदान होंगे। पहले चरण का चुनाव 7 नवंबर को होगा, जिसमें 20 सीटों पर मतदान होंगे। दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होंगे, जिसमें 70 सीटों पर वोटिंग होगी। दोनों चुनावों के रिजल्ट 3 दिसंबर को जारी होंगे। इसके साथ ही बाकी 4 राज्यों के चुनाव परिणाम भी 3 दिसंबर को ही सामने आएंगे। (Chhattisgarh Congress Candidate)

Back to top button
error: Content is protected !!