नदी में गिरी पुलिसकर्मियों से भरी गाड़ी, हादसे में 5 जवानों समेत 6 लोगों की मौत

Himachal Pradesh Accident: हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, चंबा जिले के तीसा से बैरागढ़ मार्ग पर जा रही पुलिसकर्मियों से भरी गाड़ी पर पहाड़ गिर गया। इससे गाड़ी सड़क से छिटक कर नदी में जा गिरी। इस हादसे में पांच पुलिसकर्मियों समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज तीसा अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक वाहन में 9 पुलिस जवान और 2 स्थानीय लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि 2-IRBn बटालियन के पुलिस जवान पेट्रोलिंग पर जा रहे थे। इसी दौरान तरवाई पुल के पास हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें:- राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा- मणिपुर को जलाना चाहते हैं प्रधानमंत्री

वाहन पर पहाड़ गिरने के बाद कुछ लोग इससे बाहर छिटक गए। इस दौरान पत्थरों से टकराने के कारण उन्हें गंभीर चोट लगी। पहाड़ी से लुढ़कने के बाद वाहन सिउल नदी के बीचों बीच रुकी। मृतकों की पहचान सब इंस्पेक्टर राकेश गौरा, मुख्य आरक्षक प्रवीण टंडन, आरक्षक कमलजीत, आरक्षक सचिन, आरक्षक अभिषेक और वाहन चालक चंदू राम के रूप में हुई है, जो मंगली तहसील चुराह के रहने वाले थे। वहीं आरक्षक अक्षय कुमार, आरक्षक लक्ष्य, आरक्षक सचिन, मुख्य आरक्षक राजेंद्र और स्थानीय व्यक्ति पंकज कुमार हादसे में घायल हुए हैं। (Himachal Pradesh Accident)

वहीं विधायक हंसराज ने इस हादसे के लिए PWD अधिकारियों को दोषी ठहराया है। उन्होंने बताया कि बार-बार कहने के बावजूद पहाड़ी को नहीं हटाया गया। इससे ये हादसा हो गया। उन्होंने विभाग के अधिशासी अभियंता पर FIR दर्ज करने की मांग की है। हंसराज ने दावा किया कि उन्होंने इस सड़क को बंद करवाया था, लेकिन सरकार ने इसे फिर खोल दिया। हादसे को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने दुख जताया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत प्रदान करने और घायल व्यक्यिों को सर्वोत्तम उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है। (Himachal Pradesh Accident)

Related Articles

Back to top button