Chhattisgarh : धान बेचने को लेकर विवाद, शख्स ने अपनी मां और छोटे भाई पर फेंका एसिड, गिरफ्तार
Acid attack in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में धान बेचने को लेकर विवाद में एक शख्स ने अपनी मां व छोटे भाई पर एसिड फेंक दिया। घटना के बाद मां बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं एसिड फेंकने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के मणिपुर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार जगदीशपुर निवासी शिमला बाई 26 नवंबर को शाम करीब सात बजे के आसपास अपने छोटे बेटे और बहु के साथ घर पर थी। उसका बड़ा बेटा संजय उर्फ संजू जो घर में ही अलग से रहता है। संजय उर्फ संजू बाहर से घर आया और घरवालों को धान बेचने और घर में अलग कर दिये जाने की बात को लेकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर डंडे से मारपीट करने लगा। उसने अपनी मां शिमला बाई और भाई विजय राजवाडे के चेहरे और कमर पर एसिड फेंक (Acid attack in Chhattisgarh) दिया, जिससे दोनों घायल हो गए थे।
घटना के बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी संजय उर्फ संजू राजवाड़े उम्र (31) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एसिड (Acid attack in Chhattisgarh) बोतल के टुकड़े व डंडा बरामद किया है।



