Google Analytics —— Meta Pixel

चिकन की सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Wife Murder in Surajpur: सूरजपुर के जगन्नाथपुर गांव में एक पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक हीरालाल उर्फ भेंटल गोंड़ ने पत्नी को चिकन की सब्जी बनाने को कहा था, लेकिन पत्नी ने मना कर दिया, जिससे नाराज पति ने चूल्हे की जलती लकड़ी और लात-मुक्के से पत्नी की बेदम पिटाई की, जिसकी वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:- 4 साल के बच्चे को जिंदा जलाने वाले को होगी फांसी, मां से करता था एकतरफा प्यार

पुलिस के मुताबिक आरोपी हीरालाल सिंह (उम्र 48 साल) नशे की हालत में घर पहुंचा था, जिसने पत्नी पूनम टेकाम (उम्र 43 साल) को चिकन बनाने के लिए कहा, लेकिन पूनम ने मुर्गा बनाने से मना कर दिया, जिससे गुस्साए हीरालाल ने पत्नी की जलती हुई लकड़ी और हाथ मुक्के से पिटाई कर दी। इसके बाद पूनम बेहोश होकर नीचे गिर गई। इस दौरान आरोपी उसे बेहोशी के हालत में छोड़कर चला गया। हालांकि आरोपी देर रात घर वापस लौटा और सो गया। इस बीच गंभीर रूप से घायल पूनम की मौत हो गई। (Wife Murder in Surajpur)

पत्नी की मौत के बाद फरार हो गया था पति

पत्नी की मौत होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर खड़गवां चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल अंबिकापुर की फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद आरोपी की तलाश की और उसे गांव से ही धर दबोचा। बता दें कि आरोपी के 3 बच्चे है, मां की हत्या और पिता के जेल जाने के बाद बेसहारा हो गए हैं। आरोपी का एक बड़ा बेटा करीब 16 साल का है। जबकि दो बेटियों है, जिसमें से एक 5वीं और दूसरी 7वीं कक्षा में पढ़ती है, जो बिना मां-बाप के अकेले रहने को मजबूर हो गए हैं। (Wife Murder in Surajpur)

Back to top button
error: Content is protected !!