Google Analytics —— Meta Pixel

4 साल के बच्चे को जिंदा जलाने वाले को होगी फांसी, मां से करता था एकतरफा प्यार

Raipur Death Sentence: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में 4 साल के बच्चे को जिंदा जलाने वाले पंचराम गेंड्रे को फांसी की सजा दी गई है। दरअसल, पंचराम बच्चे की मां से एकतरफा प्यार करता था और उसे हासिल करना चाहता था। इसी मकसद से उसने बच्चे को रास्ते से हटाने के लिए 4 साल के हर्ष को किडनैप किया। इसके बाद उरला इलाके में 5 अप्रैल 2022 की सुबह घर से दूर ले जाकर जिंदा जला दिया। इसी मामले में कोर्ट ने पंचराम को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बच्चे के पिता जयेंद्र के घर के पास अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहता था, जिसकी पत्नी कुछ साल पहले उसे छोड़कर भाग गई थी। आरोपी जयेंद्र के बच्चों के साथ घुला मिला था, जो हर्ष को अक्सर अपनी बाइक पर घुमाता था। इसी भरोसे की वजह से जब पंचराम हर्ष को अपने साथ लेकर गया तो किसी ने भी उसे रोका नहीं। 

यह भी पढ़ें:- 4 साल के बच्चे को जिंदा जलाने वाले को होगी फांसी, मां से करता था एकतरफा प्यार

देर शाम तक बच्चा और पंचराम नहीं लौटे तो मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने तुरंत उसकी तलाश शुरू की। इस बीच पुलिस को उसकी लाश जली हुई हालत में मिली। पुलिस का कहना है कि पंचराम ने बेमेतरा ले जाकर मासूम को श्मशान में जिंदा जला दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद पंचराम ने अपनी मां से किसी दूसरे फोन नंबर से बात की थी। इस दौरान पंचराम ने अपनी मां को बताया कि उसने भिलाई में अपनी बाइक 15 हजार में एक शख्स को बेच दी है, जिस नंबर से फोन आया था वो ऑटो डीलर का था। इसके आधार पर पुलिस पहुंची और पंचराम पकड़ लिया। (Raipur Death Sentence)

46 साल बाद किसी शख्स को फांसी की सजा

पूछताछ में पता चला कि दोषी पंचराम बच्चे की मां से एकतरफा प्यार करता था। हालांकि हर्ष की मां उससे बातचीत नहीं करती थी, जिसे सबक सिखाने के लिए उसने बच्चे को मार दिया। बता दें कि वारदात के ढाई साल के अंदर कोर्ट ने दोषी को फांसी की सजा सुनाई है। वहीं छत्तीसगढ़ के राज्य बनने के बाद रायपुर में 46 साल बाद किसी दोषी को फांसी की सजा सुनाई गई है। पहली बार 25 अक्टूबर 1978 को रायपुर सेंट्रल जेल में बैजू नाम के कैदी को फांसी दी गई थी। बैजू पर आरोप था कि उसने 2 हजार रुपए के लिए चार लोगों की हत्या की थी। इसके लिए कोर्ट ने उसे फांसी की सजा दी थी। (Raipur Death Sentence)

Back to top button
error: Content is protected !!