Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : डॉ राज को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

Chhattisgarh : राज्य शासन छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज, को राज्य सरकार ने केबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया है. उन्हें केबिनेट मंत्री का दर्जा केवल शिष्टाचार के लिए प्रदान किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील हो गया है.

यह भी पढ़े :- Road Accident Victims : रोड एक्सिडेंट में घायलों को मिलेगा रु.1.5 लाख का कैशलेस ट्रीटमेंट, गडकरी ने किया ऐलान

डॉ. सलीम राज ने केबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने पर Chhattisgarh के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, Chhattisgarh भाजपा के प्रदेश नेतृत्व और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करूंगा. आप सभी के समर्थन और विश्वास के लिए मैं सदैव कृतज्ञ रहूंगा. आपकी प्रेरणा और मार्गदर्शन से हम छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे.

यह भी पढ़े :- राष्ट्रीय युवा महोत्सव : चयनित उम्मीदवारों को मुख्यमंत्री साय ने दी शुभकामनाएं

हालांकि ये आदेश में उल्लेख है कि अध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री का दर्जा सिर्फ शिष्टाचार के लिए प्रदान किया जाता है। उन्हें नियमानुसार सुविधाएं प्रदान करने की जिम्मेदारी प्रशासकीय विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड का ही होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!