Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़: कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुण तिवारी गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अभद्र पोस्ट करने का आरोप

Operation Sindoor : कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुण तिवारी को फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) को लेकर विवादित और आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उन्हें उनके फार्महाउस से हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाना को सौंप दिया है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़े :- RCB Victory Parade : आरसीबी की जीत के जश्न में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, 11 की मौत, 50 से अधिक घायल

जानकारी के मुताबिक, अरुण तिवारी ने अपने फेसबुक अकाउंट से प्रधानमंत्री मोदी और ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) को लेकर अभद्र टिप्पणियां की थीं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। पोस्ट में प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था, जिससे आम लोगों में आक्रोश फैल गया।

इस बाबत सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और 352 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!