RCB Victory Parade : आरसीबी की जीत के जश्न में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, 11 की मौत, 50 से अधिक घायल

RCB Victory Parade : आरसीबी की टीम ने आईपीएल 2025 जीत लिया है और इसके बाद पूरी टीम का बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में सम्मान (RCB Victory Parade) हो रहा है. हालांकि इस सम्मान के दौरान कुछ ऐसा हो गया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं होगी. दरअसल चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ हो गई और इसमें 11 लोगों की मौत हो गई. इस भगड़ में 50 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 लोगों की हालत गंभीर है. भगदड़ में मारे गए लोगों में महिला भी शामिल हैं।
यह भी पढ़े :- Sai Cabinet Meeting: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, ट्रांसफर से बैन हटा, जानिए कब से करें आवेदन, पढ़े पूरी खबर
कैसे मची चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़?
रिपोर्ट्स की मानें तो आरसीबी की विक्ट्री परेड में शामिल लोग बड़ी संख्या में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मौजूद थे. पुलिस ने उन्हें काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया और इसके बाद भगदड़ मच गई. विक्ट्री परेड का आगाज शाम 5 बजे होना था लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. खिलाड़ी कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया से मिलने विधानसभा पहुंचे हैं और इसके बाद खिलाड़ियों की टीम बस चिन्नास्वामी स्टेडियम तक जाएगी. यहां बड़ी बात ये है कि पूरे रास्ते पर हजारों की संख्या में लोग हैं, जिसके बाद उन्हें संभालना मुश्किल हो गया है।
आरसीबी प्रशंसक ने बयां की कहानी
विक्ट्री परेड में शामिल होने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंची एक आरसीबी की प्रशंसक ने कहा, “अंदर भी सीटें भरी हुई हैं और इसलिए वे हमें अंदर नहीं जाने दे रहे हैं। हम वापस जाना चाहते हैं लेकिन हमें वापस जाने की अनुमति नहीं है। गेट पर लोगों की भीड़ है, अगर वे गेट खोलते भी हैं तो लोग अंदर आना शुरू कर देंगे, ऐसे में ही बहुत से लोग घायल हो गए हैं। बता दें कि इस घटना में अबतक 8 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। हालांकि यह संख्या बढ़ भी सकती है।
क्या बोले डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार?
इस घटना पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा- “ये जोश से भरे युवाओं की भीड़ थी। इस कारण हम लाठी का इस्तेमाल नहीं कर सकते थे। भीड़ बेकाबू थी, पुलिस को परेशानी हो रही थी, इसलिए हमें जुलूस रोकना पड़ा। भगदड़ के दौरान हुई मौतों को लेकर शिवकुमार ने कहा कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने पर वह इस बारे में सूचित करेंगे।” डीके शिवकुमार ने कहा कि मैंने पुलिस कमिश्नर से बात की और मैं अस्पताल जा रहा हूं। अभी तक पीड़ितो की संख्या के बारे में हमें जानकारी नहीं है। हम सभी से शांत रहने का निवेदन करते हैं। हमने अपने कई कार्यक्रमों में कटौती की है। (RCB Victory Parade)



