नेपाल प्लेन क्रैश में अब तक 68 शव बरामद, 4 लोगों की तलाश अभी भी जारी

Nepal Plane Crash News: नेपाल के यति एयरलाइंस प्लेन क्रैश में अब तक 68 शव बरामद कर लिए हैं। जबकि चार लोगों की तलाश अभी भी जारी है। नेपाली आर्मी के प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें दुर्घटना स्थल से अभी तक कोई भी जिंदा नहीं मिला। वहीं 4 लापता लोगों को ढूंढने के लिए फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है। प्लेन काठमांडू से लगभग 200 किलोमीटर दूर पोखरा एयरपोर्ट पर लैंडिंग से सिर्फ 10 सेकेंड पहले पहाड़ से टकराया और नदी में जा गिरा। प्लेन ATR-72 में 68 यात्री और चार क्रू मेंबर सवार थे। 68 शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि चार लोग लापता हैं।

यह भी पढ़ें:- प्रधानमंत्री मोदी ने अग्निवीरों के पहले बैच से की बात, 200 उम्मीदवारों का सिलेक्शन

लापता लोगों की तलाश में स्थानीय प्रशासन ने नदी में गोताखोरों को भी उतारा था, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंधेरा होने पर कल सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया था। विमान हादसे में मरने वालों के शवों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। कास्की के सहायक मुख्य जिला पदाधिकारी ने बताया कि अज्ञात, विदेशी नागरिकों और जिन लोगों के रिश्तेदार काठमांडू में हैं, उनके शवों को हेलीकॉप्टर से भेजने की तैयारी की जा रही है। (Nepal Plane Crash News)

वहीं हादसे को लेकर भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इनमें दिवाकर शर्मा (+977-9851107021) काठमांडू और लेफ्टिनेंट कर्नल शशांक त्रिपाठी (+977-9856037699) पोखरा क्षेत्र के लिए हैं। इन दोनों नंबरों पर मृतक भारतीय यात्रियों के परिजन किसी भी प्रकार की मदद के लिए बातचीत कर सकते हैं। हादसा कासकी जिले के पोखरा में पुराने एयरपोर्ट और पोखरा एयरपोर्ट के बीच हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लाइट ने काठमांडू से पोखरा जाने के लिए रविवार सुबह 10:33 बजे उड़ान भरी थी। (Nepal Plane Crash News)

पोखरा एयरपोर्ट काठमांडू से 206 किमी दूर है। यहां पहुंचने में 25 मिनट लगते हैं। पोखरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंडिंग से महज 10 सेकेंड पहले विमान पहाड़ी से टकरा गया। इससे प्लेन में आग लग गई और वह खाई में जा गिरा। सिविल एविएशन अथॉरिटी ऑफ नेपाल की तरफ से कहा गया है कि मैकेनिकल खराबी की वजह से दुर्घटना हुई है। उड़ान से पहले सभी टेक्निकल जांच और प्रोसेस को पूरा किया गया था और उसमें कोई भी टेक्निकल खराबी नहीं दिखाई दी थी। (Nepal Plane Crash News)

पांच भारतीय भी प्लेन में सवार थे। हालांकि 4 भारतीयों के मौत की ही पुष्टि हुई है। चारों उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के हैं। 5वां यात्री भी यूपी का ही है, लेकिन वो किस जिले से है यह पता नहीं चल सका है। उसके मौत की भी पुष्टि नहीं हुई है। इधर, हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने दुख जताया है। हादसे के बाद से लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। (Nepal Plane Crash News)

Related Articles

Back to top button