Chhattisgarh : हेड कांस्टेबल ने सर्विस राइफल से खुद को थाने में मारी गोली, अस्पताल ले जाते हुई मौत
रायपुर : छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh ) के बीजापुर जिले में एक हेड कांस्टेबल ने थाना परिसर में अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव घटना की पुष्टि की है।
यह भी पढ़े :- जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान आज, घाटी में धारा 370 हटने के बाद पहला विधानसभा चुनाव
जानकारी मिलते ही Chhattisgarh पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि हेड कांस्टेबल की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
घटना Chhattisgarh के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना परिसर की है। हालांकि पुलिस का कहना है कि भैरमगढ़ थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक सोनू हपका की सुबह अपनी सर्विस रायफल को साफ करते समय अचानक गोली चली जिससे जवान की मौत हुई है। जवान ने घायल अवस्था में भैरमगढ़ अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। यह घटना सुबह 9 बजे की है। प्रधान आरक्षक सोनू हपका भैरमगढ़ थाने में पदस्थ था।



